Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना मास्टर डिग्री से कम नहीं है:मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    आज शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना मास्टर डिग्री से कम नहीं है:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना एवं रोजगार प्रोत्साहन भत्ता तथा परिवहन भत्ता वितरण का किया शुभारंभ
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- बदलती तकनीक और बदलते वक्त के साथ हर इंसान का हुनरमंद होना जरूरी_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले -आपके पास हुनर होगा तो आपकी बाजार में डिमांड होगी, रोजगार के मिलेंगे बेहतर विकल्प_*
    ================
    ● *_कुशल युवाओं का झारखंड बनाने का ले रखा है संकल्प_*

    आज शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना मास्टर डिग्री से कम नहीं है:मुख्यमंत्री

    आज जमाना तकनीक का है। बदलते वक्त के साथ तकनीक भी बदल रही है। ऐसे में हर इंसान को हुनरमंद होना होगा। अगर आपके पास हुनर होगा तो बाजार में आपकी डिमांड भी होगी और रोजगार के बेहतर विकल्प और अवसर भी मिलेंगे, वरना जमाने से आप काफी पीछे रह जाएंगे। ऐसे में आप अपने हुनर को निखारें और अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना एवं रोजगार प्रोत्साहन भत्ता तथा परिवहन भत्ता वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से जीवन में बदलाव के साथ ऊर्जा का संचार होता है एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की शक्ति मिलती है।

    *_कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यहां के ग्रामीण नौजवानों के स्किल डेवलपमेंट के लिए यह योजना शुरू की है । पहले जहां आपको कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। वहीं, अब आपको अपने प्रखंड में ही खोले जा रहे बिरसा केंद्र में अपनी इच्छा के अनुरूप फील्ड में स्किल डेवलपमेंट का कोर्स निशुल्क कर सकेंगे । इतना ही नहीं आपको रोजगार प्रोत्साहन भत्ता और परिवहन भत्ता भी मिलेगा, ताकि आप अपने हुनर को बेहतर तरीके से निखार सकें।

    *_हर नौजवान को हुनरमंद बनाने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल युवाओं का झारखंड बनाने का हमारा संकल्प है। इस कड़ी में साक्षर, निरक्षर, कम पढ़े लिखे और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के स्किल को निखारने के लिए सरकार काम कर रही है । मेरा मानना है कि आज शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना किसी मास्टर डिग्री से कम नहीं है। आज एमबीबीएस और बी टेक का कोर्स करने के बाद आप नौकरी तो पा लेंगे, लेकिन अच्छे अवसर के लिए आपके पास प्रबंधन की डिग्री भी बेहद जरूरी है।

    *_आपने जो सोचा है, उस राह पर आगे बढ़े, सरकार आपके साथ खड़ी रहेगी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना वजह समय और करियर बर्बाद नहीं हो, आपको हर हाल में अपने आप को निखारना होगा। आपने जो सोचा है, उस राह पर आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ सहयोग करेगी। आप एक कदम आगे बढ़ेंगे तो सरकार चार कदम आगे बढ़कर आपका साथ देगी। जरूरत इस बात की है कि आप सरकार की योजनाओं से जुड़कर उसका लाभ लें।

    *_काम करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि काम कोई भी छोटा और बड़ा नहीं होता है। ऐसे में काम करने से आप संकोच नहीं करें। क्योंकि, जिस काम से आपका घर- परिवार और जीवन चलता है , वह “भगवान” समान होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको अपने राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है ।

    *_मजदूरों के हितों का कर रहे संरक्षण_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मजदूर बहुल राज्य है। यहां के लाखों मजदूर दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी पिछले दो दशकों में मजदूरों के प्रति ना तो किसी तरह की संवेदना देखने को मिली और ना ही उनके लिए योजनाएं बनाई गई । उनके हितों को अनदेखा किया जाता रहा। लेकिन, हमारी सरकार पूरी संवेदना के साथ मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, भले ही मजदूर राज्य में काम कर रहा हो या दूसरे राज्यों अथवा विदेशों में। सभी मजदूरों के हितों का संरक्षण सरकार कर रही है।

    *_बड़े पैमाने पर हो रही नियुक्ति, निजी क्षेत्रों में भी हजारों युवाओं को मिला रोजगार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं। कई विभागों में हजारों पद भरे जा चुके हैं ।अनेक पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अभी 26 हज़ार शिक्षकों के लिए विज्ञापन निकल चुका है । ऐसे में जहां देशभर में सरकारी नियुक्तियां सिकुड़ रही है, हम बड़े पैमाने पर युवाओं को बहाल कर रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि निजी क्षेत्रों में भी अब तक 20,000 से ज्यादा युवाओं को सरकार के प्रयासों से रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। हमारा प्रयास हर हाथ को काम देना है।

    *_स्वरोजगार के प्रति युवाओं का तेजी से बढ़ रहा रुझान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षित युवाओं में स्वरोजगार के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है । पहले जहां वे किसी कंपनी में किसी के अधीन काम करते थे । आज अपना व्यवसाय खड़ा कर चुके हैं और अपने साथ कई नौजवानों को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं। सरकार भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना लागू की है । आप इन योजनाओं से जुड़कर अपने व्यवसाय और आय को बढ़ा सकते हैं।

    *_स्कूली शिक्षा से लेकर विदेशों में उच्च शिक्षा का खर्च दे रही सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने राज्य के बच्चे- बच्चियों से कहा कि आप अपने पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार वाहन करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा से लेकर विदेशों में उच्च शिक्षा तक का खर्च सरकार वाहन कर रही है । इतना ही नहीं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के साथ मेडिकल- इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए भी सरकार आर्थिक सहयोग कर रही है। आपकी गरीबी आपकी पढ़ाई में बाधा ना बने, इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार ने ये कदम उठाए हैं ।

    *_आप यूथ आईकॉन बनें, मार्गदर्शक का रोल निभाएं_*

    मुख्यमंत्री ने बिरसा केंद्र में स्किल डेवलपमेंट के लिए चयनित युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने फील्ड के यूथ आईकॉन बने और एक मार्गदर्शक का रोल निभाएं, तभी अन्य बच्चे बच्चियां भी स्किल डेवलपमेंट का कोर्स करने के लिए आगे आएंगे।

    *_बिरसा केंद्र के लिए चयनित युवक-युवतियों से सीधा संवाद, डीबीटी के माध्यम से खाते में राशि ट्रांसफर_*

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बोकारो, चतरा, गढ़वा साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक -एक प्रखंड में खुलने वाले बिरसा केंद्र में प्रशिक्षण के लिए चयनित युवक-युवतियों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने सांकेतिक रूप से 1039 प्रशिक्षणार्थियों के बैंक खाते में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में 13 लाख 9 हज़ार 5 सौ रुपए और 2178 प्रशिक्षणार्थियों को 11 लाख 87 हज़ार 840 रुपए परिवहन भत्ता के रूप में ट्रांसफर किए।

    *_क्या है बिरसा योजना_*

    मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत प्रखंड स्तर पर कौशल विकास का प्रशिक्षण केंद्र खोला जाना है। इस योजना के पहले चरण में अस्सी प्रखंडों में बिरसा केंद्र खोले जा रहे हैं। यहां युवाओं को निशुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को एक हज़ार रुपए रोजगार प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा, जबकि युवतियों, दिव्यांगों और परलैंगिको के लिए यह राशि एक हज़ार पांच सौ रूपए प्रति माह होगी। इसके अलावा गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को एक हज़ार रूपए प्रतिमाह परिवहन भत्ता भी मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में 1 वर्ष तक रोजगार प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रम विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा, श्रम आयुक्त श्री संजीव कुमार बेसरा, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के मिशन डायरेक्टर श्री सुनील कुमार, श्रम विभाग के अपर सचिव श्री अमित प्रकाश और श्री पवन कुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” का हुआ आयोजन ,कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री व जामताड़ा विधायक दीप प्रज्जवलित कर किया का शुभारंभ
    Next Article कुडहित बीडीओ श्रीमान मरांडी के निर्देश पर मुखिया व जलसहियाओं का कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.