Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी न बोलना और न लिखना, सीएम केजरीवाल का आप नेताओं को संदेश
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी न बोलना और न लिखना, सीएम केजरीवाल का आप नेताओं को संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी न बोलना और न लिखना, सीएम केजरीवाल का आप नेताओं को संदेश
    नई दिल्ली: कल बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई. इसमें 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ रणनीति पर चर्चा हुई. विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा, जिसका फुल फॉर्म है Indian National Developmental Inclusive Alliance. कांग्रेस ने बैठक से एक दिन पहले केंद्र द्वारा लाए गए दिल्ली अध्यादेश पर अपना रुख साफ करते हुए आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया. इसके बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी बेंगलुरु की बैठक में शामिल हुए.

     

     

     

    द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को विपक्षी दलों की बेंगलुरु बैठक के बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व ने अपनी सोशल मीडिया टीम से कांग्रेस के खिलाफ कोई ट्वीट नहीं करने और समग्र रूप से संयमित रुख अपनाने को कहा है. वहीं कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेंगलुरु संबोधन को ट्वीट करना कांग्रेस की राज्य इकाई के नेताओं को पसंद नहीं आया.

     

     

     

    सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पटना में हुई पहली विपक्षी बैठक के दौरान सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रेस में आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा दिए गए पार्टी विरोधी बयानों के विशिष्ट उदाहरणों के बारे में अरविंद केजरीवाल को बताया था. इसके बाद ही आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी सोशल मीडिया टीम को कांग्रेस पर हमलों से दूर रहने के निर्देश दिए. AAP के एक सूत्र ने कहा, ‘सोशल मीडिया टीम को निकट भविष्य में कोई भी कांग्रेस विरोधी पोस्ट न डालने के निर्देश दिए गए हैं.’ AAP की पंजाब और दिल्ली इकाइयों ने अतीत में, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ नरम रुख अपनाने को लेकर आशंका व्यक्त की है, क्योंकि दोनों राज्यों में ये पार्टियां समान मतदाता आधार साझा करती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए
    Next Article झारखंड: पोलैंड से आई पोलाक, हजारीबाग के शादाब से करेगी शादी

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.