झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया।
रोड नंबर 16 बारी कॉलोनी नियर यूनिफॉर्म के सामने, रोड नंबर 15 ए बारी कॉलोनी रोड के ऊपर से लेकर नीचे तक, पालम स्ट्रीट क्रॉस रोड ए, क्रॉस रोड नंबर बी, क्रॉस रोड नंबर सी, क्रॉस रोड नंबर डी, इन क्षेत्रों में खराब पड़ी हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया |अंसार खान ने बताया बारिश होने के कारण मानगो क्षेत्र में काफी लाइट खराब हो चुकी है।
और आज दोपहर को बारिश होने के कारण कुछ क्षेत्र के लाइटों को ठीक नहीं कराया जा सका जो कल कराया जाएगा| मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर श्री निषात ने इलेक्ट्रिशियन संजय और ऑटो ड्राइवर को भेजा गया। अंसार खान का सहयोग मोहम्मद शमशी और आदिल खान ने ने किया।

