Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आपूर्ति की मासिक समीक्षा एवं जिला आपूर्ति कार्यबल की बैठक आयोजित की गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आपूर्ति की मासिक समीक्षा एवं जिला आपूर्ति कार्यबल की बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आपूर्ति की मासिक समीक्षा एवं जिला आपूर्ति कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह प्रखण्डों के वितरण की स्थिति औसतन 95 प्रतिशत से अधिक नहीं हो पाता है। 95 प्रतिशत से अधिक वितरण हेतु जिन लाभुकों द्वारा खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है यथाः जिनके द्वारा सिर्फ आयुष्मान कार्ड के लिए राशनकार्ड बनाया गया है एवं 12 माह से अबतक राशन का उठाव नहीं किया गया है, ऐसे राशनकार्ड को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस निर्गत किया जाय एवं सत्यापन के उपरान्त डिलीट कराया जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जन वितरण प्रणाली का खाद्यान्न खुले बाजार में बिक्री न हो तथा लाभुकों को खराब चावल/गेहूँ का वितरण नहीं कराया जाय। हरा राशन कार्ड हेतु 104307 सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के विरूद्ध 64332 सदस्यों को जोड़ा गया है एवं 39975 सदस्यों को जोड़ने हेतु रिक्ति उपलब्ध है। उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 39975 रिक्ति को अविलम्ब पूरा करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा निदेश दिया गया कि डाकिया योजना के अन्तर्गत सभी पी0वी0टी0जी0 परिवारों को राशन उनके घर तक पहुँचाकर ससमय उपलब्ध कराया जाय। किसी भी परिवार को कम राशन प्राप्त नहीं होना चाहिए।
    उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिला में मोबाईल सिडिंग की स्थिति राज्य औसत से भी कम है। आपूर्ति की अगली बैठक के पूर्व जिले में मोबाईल सिडिंग की स्थिति 85 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित करें।
    उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है। सभी पणन पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को प्रत्येक माह कम से कम 10-10 जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करने का निदेश दिया। इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में जाँच कर प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
    जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम छमाही के लिए आपूर्तिकर्ता द्वारा सभी प्रखण्डों में धोती, लुंगी एवं साड़ी उपलब्ध कराया गया है। वस्त्रों का नमूना जाँच हेतु निदेशालय खाद्य को नमूना उपलब्ध करा दिया गया है। नमूना जाँच आने के बाद ही वस्त्रों का नियमानुसार वितरण ई-पॉश के माध्यम से किया जाना है। वितरण प्रारम्भ होने के पूर्व गोदामों में भण्डारित वस्त्रों को संबंधित डीलरों को उपलब्ध करा दिया जाय। ताकि निदेशालय से आदेश प्राप्त होते ही वितरण प्रारम्भ किया जा सके।
    उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा निदेश दिया गया कि वितरण आदेश प्राप्त होते ही नियमानुसार वितरण प्रारम्भ करते हुए ससमय वितरण करना सुनिश्चित करेंगे।

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कोष के तहत् प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से सभी पंचायतों में 10-10 हजार रूपये उपलब्ध करा दिया गया है। जिन सुपात्र लाभुकों का राशनकार्ड नहीं बना है आवश्यकता की स्थिति में उन्हें 10कि0ग्रा0 चावल उपलब्ध कराया जाता है ताकि किसी भी व्यक्ति का भूख से मृत्यु न हो। साथ ही ऐसे योग्य व्यक्तियों का राशनकार्ड निर्गत भी किया जाना है। उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा निदेश दिया गया कि इस कोष का नियमानुसार सदुपयोग किया जाय ताकि किसी भी व्यक्ति का भूख से मृत्यु न हो। धान अधिप्राप्ति योजना के तहत् प्रखण्डवार कैम्प मोड में अधिक से अधिक किसानों का निबंधन किया जाय। निबंधन के समय यह ध्यान दिया जाय कि एक परिवार में एक से अधिक किसान का निबंधन न हो। धान की खरीद पारदर्शी तरीके से हो। किसानों को ससमय मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराया जाय।
    लैम्पस की सूची प्राप्त कर एक ही परिवार में एक से अधिक व्यक्ति का किये गये निबंधन का सत्यापन किया जाय ताकि एक ही परिवार में एक से अधिक व्यक्ति का हुए निबंधन को हटाया जा सके।

    बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जमशेदपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जमशेदपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, अनुभाजन क्षेत्र के प्रभारी पणन पदधिकारी, पणन सचिव, बाजार समिति आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो को 17097.82 लाख रुपए की लागत वाली 70 योजनाओं की दी सौगात
    Next Article पाली गांव से पल्सर मोटरसाइकिल की चोरी प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.