Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में नीतिश सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा नेता की मौत
    Headlines अपराध बिहार राजनीति

    बिहार में नीतिश सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा नेता की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में नीतिश सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा नेता की मौत
    पटना. बिहार में शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर नीतिश सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. विरोध प्रदर्शन के बीच किए गाए इस लाठीचार्ज में डाकबंगला चौराहा पर भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की है. उन्होने ट्विटर पर कहा कि भाजपा नेता विजय कुमार सिंह भाजपा जहानाबाद के महामंत्री थे.

     

     

     

    बताया गया है कि पटना में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. जब वे विधानसभा मार्च निकाल रहे थे. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें करते हुए लाठीचार्ज भी किया. पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में भगदड़ मच गई, विरोध प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को चोटें आई. वहीं विजय कुमार सिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौत की खबर है.

     

     

    इस घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता व बौखलाहट का नतीजा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के कि़ले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है. जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है. उसे बचाने बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं.

     

     

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं. शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है. इनको संविधान में विश्वास नहीं है. यह अघोषित आपातकाल सदन से सड़क तक लगा रहे हैं. हम इसके विरोध में यहीं धरने पर बैठ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: 2024 विधानसभा में उनके वादाखिलाफी की जवाब जनता जरूर देगी: रमेश हांसदा
    Next Article नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमल देव गुप्ता पहुंचे सिवान, संगठन के पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.