Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: 2024 विधानसभा में उनके वादाखिलाफी की जवाब जनता जरूर देगी: रमेश हांसदा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरायकेला: 2024 विधानसभा में उनके वादाखिलाफी की जवाब जनता जरूर देगी: रमेश हांसदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला : हुदू- डुमरा सड़क मार्ग निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय सरायकेला के समक्ष चल रहे आमरण अनशन के चौथे दिन अनशनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रमेश हांसदा ने आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, गणेश महाली, पूर्व उप मेयर बॉबी सिंह और सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक के हाथों जूस पीकर आमरण अनशन समाप्त किया. बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त किया जा रहा है.

     

     

    अब यह लड़ाई गांव गांव में ग्रामीणों को जागरूक कर लड़ी जाएगी. अनशन तोड़ने के बाद रमेश हांसदा ने कहा कि मंत्री चंपाई सोरेन के इशारे पर महत्वपूर्ण मांग और अनशन पर ना तो सरकार ने और ना ही प्रशासन ने संज्ञान लिया. इस निकम्मी सरकार में क्षेत्र की मूलभूत समस्या का समाधान और विकास की मांग करना बेमानी है. 20 साल से अधिक समय तक क्षेत्र के विधायक और मंत्री रहे चंपाई सोरेन को क्षेत्र के विकास से और लोगों की मूल समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है.

     

     

    रमेश हांसदा ने कहा जब तक सरायकेला विधायक चंपई सोरेन को उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा चंपई सोरेन पिछले 20 साल में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ सिर्फ धोखा ही किया है. इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने की ठान ली है. 2024 विधानसभा में उनके वादाखिलाफी की जवाब जनता जरूर देगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया अंचल अमीन राज किशोर भगत को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा
    Next Article बिहार में नीतिश सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा नेता की मौत

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.