Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा मार्च पर निकले BJP नेताओं पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां, सांसद का सिर फटा; कई घायल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार विधानसभा मार्च पर निकले BJP नेताओं पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां, सांसद का सिर फटा; कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार विधानसभा मार्च पर निकले BJP नेताओं पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां, सांसद का सिर फटा; कई घायल
    बिहार में विधानसभा में चौथे दिन हुए जोरदार हंगामे के बाद पटना में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। जानकारी के अनुसार पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए।बिहार विधानसभा घेरने निकले भाजपा नेताओं पर गुरुवार को लाठीचार्ज किया गया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तीतरबीतर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़े।बिहार में शिक्षक भर्ती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। जिसमें विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे।
    इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया। इसके अलावा, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं, लगातार कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की जा रही है।

     

     

     

    नेता समेत कई मीडिया कर्मी भी घायल
    महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया है। घायलों में मीडियाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता दोनों शामिल हैं।इसके अलावा, महिला कार्यकर्ताओं को भी महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की और उनपर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं।

     

    विधानसभा मार्च को लेकर की गई थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भाजपा ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्‍या में शामिल होने की अपील की थी। धरना-प्रदर्शन व प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान से विधान सभा तक मार्च और घेराव के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

    पटना में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। छह मजिस्ट्रेट, तीन DSP, दो सिटी एसपी तैनात किए। 200 लाठी पार्टी और 50 से अधिक राइफलधारी और 50 महिला पुलिस सहित एसटीएफ के जवानों की तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रांतिकारी निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने के लिए लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.