Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND v WI: विंडीज की पहली पारी 150 रन पर ढेर, अश्विन ने लिए पांच विकेट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    IND v WI: विंडीज की पहली पारी 150 रन पर ढेर, अश्विन ने लिए पांच विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IND v WI: विंडीज की पहली पारी 150 रन पर ढेर, अश्विन ने लिए पांच विकेट
    रोसीयू. डोमिनिका टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. अश्विन के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर ढेर कर दिया. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए. मेजबान विंडीज की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से भारतीय टीम 70 रन पीछे है.

    अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर विंडीज के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने दूसरे छोर से अश्विन का साथ देते हुए 14 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. पेसर शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक एक सफलता मिली.

     

     

    भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. जायसवाल 73 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं रोहित शर्मा 65 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. अश्विन ने टेस्ट पारी में 33वीं बार 5 विकेट लिए और उन्होंने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किए. वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने.
    अश्विन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 271 मैच और 351 पारी में 702 विकेट हो गए हैं जिसमें से उन्होंने 479 विकेट टेस्ट में चटकाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. वह 47 रन बनाकर अश्विन का पारी के चौथे शिकार बने. अश्विन ने दिन के शुरुआती सत्र में ने तेगनारायण चंद्रपॉल (12) और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) को आउट किया तो वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर (15 रन पर एक विकेट) ने रेमोन रीफर (दो) को पदार्पण कर रहे विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया. जडेजा ने लंच के विश्राम से ठीक पहले जर्मेन ब्लैकवुड (14) को आउट किया.

     

     

     

    दूसरे सत्र के चौथे ओवर में जडेजा की आर्म गेंद को जोशुआ डासिल्वा (दो) कट करने की गलती कर बैठे और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए किशन के दस्तानों में चली गई. अनुभवी जेसन होल्डर ने इसके बाद अथानेज का अच्छा साथ दिया. एक छोर से साथ मिलने के बाद अथानेज का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने जडेजा तथा अश्विन के खिलाफ शानदार चौके जडे. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अश्विन के खिलाफ छक्का भी जड़ा. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 गेंद में 41 रन की साझेदारी को सिराज ने तोड़ा. सिराज की बाउंसर गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में होल्डर स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास शार्दुल को कैच थमा बैठे.

    अश्विन ने अल्जारी जोसफ (चार) को आउट कर अंतरराष्ट्रीय में अपने विकेटों के आंकड़े को 700 तक पहुंचाया और फिर अथानेज की शानदार पारी को खत्म किया. दिन के आखिरी सत्र में जडेजा ने केमार रोच (एक) तो वहीं अश्विन ने जोमेल वारिकन (एक) को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी समेट दी. रहकीम कॉर्नवाल 19 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले दिन के शुरुआती सत्र में 28 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जरूरत से ज्यादा सतर्कता से साथ बल्लेबाजी की और महज छह चौके लगाए.

     

     

     

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद क्रेग ब्रेथवेट और तेगनारायण ने शुरुआती ओवरों में जोखिम नहीं लिया. दोनों ने मोहम्मद सिराज और बायें हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट के खिलाफ अति रक्षात्मक रवैया अपनाया. नई गेंद के इन दोनों गेंदबाजों को हालांकि किस्मत का साथ नहीं मिला और गेंद कई बार बल्ले के करीब से निकली. तेज गेंदबाजों के द्वारा बनाये गये दबाव का फायदा अश्विन को हुआ. अश्विन ने यहां धीमी और फ्लाइटेड गेंद का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने शोकाकुल परिजनों को किया आर्थिक सहयोग।।

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.