Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, जारी हुआ रेड अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें टूटी
    Breaking News Headlines धर्म

    उत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, जारी हुआ रेड अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें टूटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते फिर रुकी केदारनाथ यात्रा, जारी हुआ रेड अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें टूटी
    रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड के कारण सड़कें टूट गई हैं. इसके कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित है. वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. ऐसे में केदारनाथ यात्रा को फिर से रोकने का फैसला किया गया है. लगातार खराब मौसम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है. बारिश के कारण 4 राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं.

     

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां उफान पर हैं. उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को 12 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड और आसपास के इलाके व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है.इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. राज्य में किए गए एहतियाती इंतजामों के बारे में बात करते हुए सीएम धामी ने कहा, ‘यहां हर साल मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है. अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन होता है और नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है. हम पूरी तरह से प्रभावित हैं. सभी जिला प्रशासन के अधिकारी और हमारे आपदा प्रबंधन के लोग अपना काम कर रहे हैं. उन सभी को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है.’

     

     

     

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे अन्य संगठन भी इस पर काम कर रहे हैं. एनडीआरएफ, सेना और हमारा पीडब्ल्यूडी विभाग किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और हम किसी भी स्थिति में लोगों की मदद के लिए लगातार उनके संपर्क में हैं. बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड के गंगनानी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीएसटी काउंसिल की बैठक: महंगी हुई ऑनलाइन गेमिंग, सिनेमा हॉल में खाना-पीना सस्ता
    Next Article UP: जांच में मनीष दुबे पाए गए दोषी, कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्या की मुश्किलें, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.