Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीएसटी काउंसिल की बैठक: महंगी हुई ऑनलाइन गेमिंग, सिनेमा हॉल में खाना-पीना सस्ता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जीएसटी काउंसिल की बैठक: महंगी हुई ऑनलाइन गेमिंग, सिनेमा हॉल में खाना-पीना सस्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जीएसटी काउंसिल की बैठक: महंगी हुई ऑनलाइन गेमिंग, सिनेमा हॉल में खाना-पीना सस्ता
    नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक मगंलवार को संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. बैठक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे कि कौन सा सामान सस्ता होगा और कौन सा महंगा. बैठक में कई ऐसे फैसले लिए गए जिनकी उम्मीद जानकारों द्वारा पहले ही जताई जा चुकी थी. इसमें कैसिनो व गेमिंग पर जीएसटी दर बढ़ाने जैसे फैसले शामिल हैं. यहां हम आपको उन सभी सेवाओं व वस्तुओं की लिस्ट दे रहे हैं जो जीएसटी बढ़ने या घटने से महंगी व सस्ती हो गई हैं. इनमें से अधिकांश का असर मिडिल क्लास पर सीधे तौर पर होगा. गौरतलब है कि बैठक में जो फैसले लिए गए उनमें अधिकांश जीएसटी दर घटाने को लेकर ही थे. आइए देखते हैं क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता?

     

     

    माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों, कसीनो और घुड़दौड़ के कुल कारोबार पर 28 प्रतिशत की दर से कर लगाने का फैसला किया. वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) की अनुशंसा के आधार पर इन गतिविधियों में किए गए भुगतान पर 28 प्रतिशत कर लगाने का निर्णय लिया गया है. इस मामले में दुविधा यह थी कि क्या जीएसटी पूरी रकम पर लगाया जाए, गेम से होने वाली पूरी कमाई पर लगाया जाए या फिर केवल प्लेटफॉर्म द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क पर जीएसटी लगाया. मंत्रियों के समूह ने पूरी रकम पर जीएसटी लगाने के पक्ष में फैसला लिया. इसके अलावा मल्टी यूटिलिटी व्हीकल पर 22 फीसदी सेस लगाने को मंजूरी दे दी गई. इसके लिए एमयूवी की परिभाषा में भी बदलाव किया गया.

     

     

    क्या हुआ सस्ता
    कैंसर व अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष मेडिकल खाद्य पदार्थों को जीएसटी से पूरी तरह छूट दे दी गई है. प्राइवेट कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सैटेलाइट लॉन्च की सुविधा को भी जीएसटी से छूट दी गई. फिश सॉल्यूबल पेस्ट और एलडी स्लैग पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी की गई. फिश सॉल्यूबल पेस्ट को उवर्रक के रूप में उपयोग किया जाता है. यह कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. एलडी स्लैग एक तरह का इंडस्ट्रियल कचड़ा है जिसका इस्तेमाल सड़क निर्माण व अन्य निर्माण गतिविधियों में किया जाता है.

     

    ये भी सस्ता
    कच्चे और बगैर तले स्नैक पैलेट्स 18 से 5 फीसदी वाले स्लैब में लाए गए. नकली जरी धागे को 12 से 5 फीसदी वाले जीएसटी स्लैब में लाया गया. सिनेमा हॉल में मिलने वाले पॉपकॉर्न व अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की गई.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मुखी समाज द्वारा ट्यूब कंपनी मे चीफ सिक्योरिटी अफसर कों सौंपा मांग पत्र
    Next Article उत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, जारी हुआ रेड अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें टूटी

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.