Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्षा में हो रही विलंब के कारण वैकल्पिक फसलों की खेती की तैयारी करें, एवं अपनी आय को बढ़ाएं कृषक बंधु – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वर्षा में हो रही विलंब के कारण वैकल्पिक फसलों की खेती की तैयारी करें, एवं अपनी आय को बढ़ाएं कृषक बंधु – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला अंतर्गत आत्मा सभागार में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में खरीफ सह मिलेट्स कर्मशाला वर्ष 2023-24 का हुआ आयोजन

    वर्षा में हो रही विलंब के कारण वैकल्पिक फसलों की खेती की तैयारी करें, एवं अपनी आय को बढ़ाएं कृषक बंधु – उपायुक्त

    आज दिनांक 08-07-2023 को संयुक्त जिला कृषि भवन, सर्खेलडीह, जामताड़ा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन किया किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिले के सभी 6 प्रखंडों में कृषि प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील कृषकों को खरीफ मौसम में होने वाले फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही वर्षा में हो रही विलंब के कारण वैकल्पिक फसलों की खेती की तैयारी करने हेतु सलाह दिया गया, ताकि किसानों की आय में कमी ना हो सके।

    *मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देकर किसान अपने आय में करें वृद्धि – उपायुक्त*

    वहीं उन्होंने मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज को लेकर कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। साथ ही बताया कि पूरे देश में प्राचीनकाल से मिलेट्स की खेती होती आ रही है। बीतें वर्षों में मिलेट्स की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा। मिलेट्स में रागी (मडुआ), ज्वार और बाजरा आदि प्रमुख खाद्य फसलें हैं। जिसका फायदा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी है। उन्होंने किसानों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए अपील किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों से स्थानीय प्रभेदों की परंपरागत खेती की जगह उन्नत किस्मों की वैज्ञानिक खेती करने पर जोर दिया ताकि काफी कम लागत में अधिक उपज एवं लाभ कमा सकें।

    *पशुपालन, गव्य, मत्स्य, कृषि, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग में संचालित योजनाओं की दी जानकारी*

    वहीं जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार ने कृषि विभाग अंतर्गत वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही खरीफ मौसम के फसल में लगने वाले रोग एवं उपचार से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी विस्तार से बताई गई।

    इसके अलावा कर्मशाला में उपस्थित जिला पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मो० रिजवान अंसारी, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी मो शमसुद्दीन अंसारी द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उपस्थित कर्मियों को संचालित योजनाओं के लाभ गांव के अंतिम किसानों तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम एवं किसान मित्र, प्रगतिशील कृषक साथ ही श्री रजत रंजन, लिपिक कृषि विभाग, श्री गणेश कुमार, लेखापाल, आत्मा जामताड़ा, श्री फ़रीदुज़्ज़मां, कंप्यूटर ऑपरेटर आत्मा, श्रीमती बसंती कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर उद्यान विभाग एवं श्री चांद कुमार मुर्मू सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी और सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से एसपी ने किया निलंबित ।

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.