Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना: फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों में मची चीख पुकार
    Headlines राष्ट्रीय

    तेलंगाना: फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों में मची चीख पुकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेलंगाना: फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों में मची चीख पुकार
    तेलंगाना में यात्रियों से भरी फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन बोगियों में भीषण आग लग गई है। यह हादसा तेलंगाना के यदाददरी जिले के पडिगीपल्ली और बोम्मईपल्ली इलाके के पास हुआ बताया जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं। आग ट्रेन के स्लीपर कोच S4, S5, S6 में लगी है।

     

     

    फलकनुमा एक्सप्रेस में आग उस समय लगी जब ट्रेन हावड़ा से सिकंदराबाद की तरफ आ रही थीइस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के डिब्बों में आग की लपटें और धुंए का गुबार साफ देखा जा सकता है। तीनों डिब्बों में भयानक आग लगी हुई है। हालांकि यह आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। तुंरत ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों का बाहर निकाला गया।

     

     

     

    फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है। दमकल विभाग भी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेन के तीन डिब्बों S4, S5, S6 में आग लगी थी। आग की खबर मिलते ही यात्रियों में चीख पुखार मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने विभिन्न टीवी चैनल को बताया कि आग का पता चलने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया था। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया, ”हालात पूरी तरह से काबू में हैं। कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।” एससीआर के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में पहुंचे, वंदे भारत एक्सप्रेस को द‍िखाएंगे हरी झंडी
    Next Article गीता प्रेस के शताब्दी समारोह : PM मोदी ने नेपाली भाषा में अनुवादित शिव महापुराण का अनावरण किया

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.