Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सखी मंडल ऋण शिवीर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वालंबी बनने की दी गई तकनिकी जानकारी
    Breaking News झारखंड

    सखी मंडल ऋण शिवीर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वालंबी बनने की दी गई तकनिकी जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तम कुमार मुनि 
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)–ग्रामिण विकास विभाग के तत्वावधान में झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सखी मंडल ऋण शिवीर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बीडीओ सह सीओ सुनील कुमार प्रजापति ने की | इस अवसर पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को वित्तीय लेन- देन व समुह संचालन की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई | इस दौरान बैंकिंग समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधीत बैंक पदाधिकारियों के समक्ष भी समस्याओं को रखा गया ताकि समुह के सफल संचालन निर्बाध रूप से संचालीत हो | शिवीर में समुह की महिलाओं ने बैंकींग समस्याओं को रखी | संबंधीत बैंक के शाखा प्रबंधकों के द्वारा समस्याओं के निराकरण पर सुझाव भी दिए गए | बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने सभी बैंक पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर ग्रुप की महिलाओं को ग्रुप संचालन में सहयोग प्रदान करने की बात कही गई |उन्होंने ग्रुप की महिलाओं को ग्रुप के सफल संचालन को लेकर साप्ताहिक बैठक ,साप्ताहिक बचत,आंतरिक उधार लेन- देन ,ऋण वापसी ,सी हिसाब किताब करने ,ग्राम सभा में भाग लेने ,के अलावे आजिविका बढ़ाने के लिए विभिन्न योजना बनाने का निर्देश दिया | कहा कि महिलाएँ समुह के नियमों का पालन करते हुए अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं | स्टेट बैंक नाला के शाखा प्रबंधक बैद्यनाथ राम ने बैंकिंग कार्य में समुह को यथा संभव मदद करने की बात कही | बनांचल बैंक के अधिकारियों ने भी समुह की महिलाओं के खाता खोलने व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी | इस क्रम में ग्रुप क्या है ? इसके कार्य दायित्वों एवं सफल संचालन पर भी प्रकाश डाला गया | इस क्रम में स्वयं सहायता समुह के दस सुत्र एवं समुह के नियमों के बारे में भी बताया गया | बैंक अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार बैंक से ऋण लेन- देन  करना है तथा समयानुसार इसकी चुक्ता करना है | कहा कि ग्रूप के बचत खाता खुलने के 6 माह बाद ही समुह को ऋण स्वीकृत की जाती है |कहा कि 12% सलाना सुद पर बैंक को जमा करना होगा | ऋण चुक्ता करने पर पुन: दुसरे वर्ष डबल ऋण प्राप्त हो सकती है| कहा कि बैंक का लेन- देन नियमित रूप से होने पर समुह को गुणात्मक तौर पर ऋण देने का प्रावधान है |जेएसएलपीएस के डीपीएम रीता सिंह ने महिलाओं के शसक्तिकरण को लेकर विभिन्न टिप्स दिए | आज के इस शिवीर में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति,डीपीएम रिता सिंह,बीपीएम नीलकंठ कच्छप,एफएल एम अंसारी,बीपीए लखींदर मुर्मू,महेश दास,सीसी शिसीर माजि,गीती बर्मण,चन्दा देवी,नमीता राय,भवानी पाल,सकुंतला बाउरी,निता मंडल,रेवती मुर्मू,भारती पाल कुल 19 स्वयं सहायता समुह की महिलाएँ मौजुद थीं |
    फोटो— सखी मंडल ऋण शिवीर में मंचासीन बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति व अन्य|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक लेखा समिति के सदस्यों ने किया विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण
    Next Article महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी की सराहना

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.