
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय;बिहार राजस्व सेवा संघ, बेगूसराय इकाई के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी अरबिंद कुमार वर्मा एवं अपर समाहर्ता से मिलकर कल रात बखरी अंचल अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में ज्ञापन सौंपा एवं स्पीडी ट्रायल की माध्यम से दोषी पर कार्रवाई तथा अंचल ,प्रखंड में स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य का माहौल प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ने इस घटना की कड़ी निंदा की एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

