गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडीह गांव निवासी वकील शर्मा के घर का सरिया सेट्रिंग करने के दौरान 11 हजार बिजली करंट के चपेट में आने से सरकोनी गांव निवासी कामेश्वर राम के 40 वर्षीय पुत्र कर्मदेव राम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों एवं लेबर ठेकेदार मुन्ना राम उर्फ राम जन्म राम के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर उपस्थित डॉक्टर विशाल कुमार मिश्रा के द्वारा उपचार किया गया। घायल का दाहिना पैर के सभी उंगली एवं हाथ जल चुका है। इधर इस संबंध में घायल कर्मदेव राम ने बताया कि सरकोनी गांव के ही नंदकिशोर शर्मा के पुत्र मुन्ना शर्मा के माध्यम से देवडीह में घर के छत ढलाई के लिए सरिया लगा रहे थे इस दौरान ध्यान में नहीं आया और छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली के संपर्क में सरिया आ गया
जिसके कारण करंट लग गया है। इधर विशेष जानकारी देते हुए मुन्ना शर्मा उर्फ राम जन्म ने बताया कि देवडीह निवासी वकिल शर्मा के घर में सरिया सेट्रिंग के काम करने के लिए कर्मदेव राम सहित अन्य लोगों को ले गया था। वही काम करने के दौरान 11 हजार बिजली के चपेट में आने से कर्मदेव राम घायल हो गए हैं। डॉक्टर द्वारा घायल को उपचार कर घर भेज दिया गया है।

