झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी को भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा यकीन है कि आपके नेतृत्व में झारखंड में भाजपा नए उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही आगामी 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा।

