Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेबी देवी ने मंत्री के रूप में ली शपथ, जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करने का किया वादा
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    बेबी देवी ने मंत्री के रूप में ली शपथ, जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करने का किया वादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेबी देवी ने मंत्री के रूप में ली शपथ, जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करने का किया वादा
    रांची. झारखंड में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी आज शपथ ली. अप्रैल में जगरनाथ महतो का निधन हुआ था. इसके बाद से ही शिक्षा समेत कई विभाग का मंत्रीपद खाली था. अब बेबी देवी के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

    लंबे समय से इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि जगरनाथ महतो की जगह कौन लेगा. आज दिन के दिन के 12.30 बजे इन सारे कयासों पर विराम लग गया. अगले छह महीने में डुमरी विधानसभा सीट में चुनाव होगा जिसमें बेबी देवी को जीतकर आना होगा. इससे पहले भी दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन अंसारी ने भी विधायक बनने से पहले मंत्रिपद की शपथ ली थी

     

     

     

    अप्रैल महीने से खाली था पद

    चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को हो गया था. जगरनाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. उनके निधन के बाद 90 दिनों से डूमरी विधानसभा चुनाव और मंत्री पद के शपथ को लेकर कयास चल रहे थे. पहले जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो के चुनाव लडऩे की बात सामने आ रही थी. लेकिन उम्र कम होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थी. अब तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

    शिबू सोरेन से भी की थी मुलाकात

    जगरनाथ महतो की पत्नी इससे पहले जून के दूसरे सप्ताह में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की थी. सीएम हेमंत सोरेन से भी उन्होंने मुलाकात की थी. तमाम मुलाकातों में भी यह कहा जा रहा था कि अब डुमरी विधानसभा से चुनाव लडऩे को लेकर नाम तय कर लिया गया है. अब जब नाम फाइनल हो चुका है, तब अब लोगों की नजर चुनाव की तैयारियों पर है.

     

     

    डूमरी विधानसभा में अजेय रहे हैं जगरनाथ

    डूमरी विधानसभा में जगरनाथ महतो अजेय माने गये हैं. साल 2005 विधानचुनाव से पहले उन्होंने झामुमो का दामन थामा और पिछली हार (लालचंद महतो से हार गए थे) का बदला भी चुकता कर लिया. तब उन्होंने 18 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की. इसके बाद वे गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से लगातार 4 बार विधायक बने. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अब तक सर्वाधिक वोट 34940 वोटों से जीत हासिल की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी पार्टियों की बैठक, कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र संकट का असर नहीं
    Next Article आम जनता की सहायता के लिए नगर थाना में हुआ हेल्प डेस्क का उद्घाटन।

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.