Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को बताया अलग, कहा- पीएम मोदी की एक अलग छवि
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को बताया अलग, कहा- पीएम मोदी की एक अलग छवि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को बताया अलग, कहा- पीएम मोदी की एक अलग छवि
    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हाल में में हुए पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर चर्चा देते हुए बताया कि आखिर कैसे उनकी यह यात्रा बाकी यात्राओं से अलग थी। दरअसल, 21 से 24 जून तक पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर थे, जिस दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी उनके साथ मौजूद रहे थे
    पीएम मोदी ने बनाई अलग छवि
    एस. जयशंकर ने पीएम मोदी की अमेरिका दौरे को लेकर कहा, “अगर आप पीएम मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा देखें, तो आपको पता लगेगा कि कई प्रधानमंत्रियों ने अमेरिका दौरा किया होगा, लेकिन पीएम मोदी की यह यात्रा अलग थी। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पीएम मोदी की एक अलग छवि है। उनकी छवि हर देश में काफी अलग हो चुकी है, लोकतांत्रिक देशों में उन्होंने अपनी खास छाप छोड़ी है।”

     

    वैश्विक स्तर पर दिखाई देता है पीएम मोदी के प्रयासों का असर
    विदेश मंत्री ने कहा, “पीएम मोदी एक वरिष्ठ, अनुभवी और विश्वसनीय नेता हैं। जब पीएम मोदी कुछ प्रयास करते हैं या कोई पद लेते हैं, तो इसका असर वैश्विक राजनीति में दिखाई देता है। पिछले 9 वर्षों में, बड़े-बड़े देशों में भारत द्वारा शुरू किए गए प्रयासों से दुनिया में बड़े बदलाव देखे गए हैं।”

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “2015 में पीएम मोदी ने प्रस्ताव रखा था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाए, जिसका असर दिखा और आज यह वाकई में वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।”

     

     

     

    चुनिंदा लोगों ने अमेरिकी कांग्रेस को किया संबोधित
    एस.जयशंकर ने बताया कि 1985 में पीएम राजीव गांधी, 2009 में पीएम मनमोहन सिंह और 2014 में पीएम मोदी की यात्रा भारत और अमेरिका के रिश्ते को आकार देने के लिहाज से काफी अहम रही। उन्होंने कहा, “भारत के साथ अमेरिका के संबंध एक अलग ऊंचाइयों तक पहुंच गए हैं।

    पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। यह मौका केवल चुनिंदा लोगों को मिला है, जिसमें नेल्सन मंडेला, विंस्टन चर्चिल और बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार ने SC में दिया जवाब, कहा- हालात में धीरे-धीरे हो रहा सुधार
    Next Article बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.