Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़े ड्रोन से मचा हड़कंप, एक्शन में एसपीजी और दिल्ली पुलिस
    Headlines

    दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़े ड्रोन से मचा हड़कंप, एक्शन में एसपीजी और दिल्ली पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़े ड्रोन से मचा हड़कंप, एक्शन में एसपीजी और दिल्ली पुलिस
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन देखे जाने की खबर हैं। पीएम मोदी का आवास नो फ्लाइंग जोन और नो ड्रोन जोन के तहत आता है। ऐसे में यहां ड्रोन देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने तुरंत इस मामले में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में आते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और ड्रोन की जांच में जुट गई।

     

     

     

    पुलिस की जांच लगातार जारी है लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पीएम आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली थी। एसपीजी ने सुबह 5.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। मामले की जांच जारी है।पुलिस ने आगे बताया कि एनडीडी कंट्रोल रूम को ड्रोन की जानकारी दी गई थी. पीएम आवास के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाए गए लेकिन कोई ऐसी कोई चीज नहीं मिली. इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी संपर्क किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला.

     

     

     

    बता दें, प्रधानमंत्री की सुरक्षा काफी कड़ी होती है. इतनी कड़ी कि उनके आवास तक पहुंचने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है फिर वो चाहे उनके परिवार का कोई सदस्य हो कोई अधिकारी. पीएम का आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में 12 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है. यहां केवल एक ही एंट्री गेट है और वहां भी एसपीजी का कड़ा पैरा होता है. प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी एक प्रक्रिया होती है. सचिवों की ओर से पीएम से मिलने वालों के नामों की एक लिस्ट तैयार की जाती है. जो भी पीएम मोदी से मिलने आ रहा है, उसका नाम उस लिस्ट में होना चाहिए, तभी उसकी मुलाकात पीएम से हो सकती है. इसके साथ ही उनके पास एक आइडेंटिटी कार्ड भी होना जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा के विधायक सरयु राय ने अपने विधानसभा कार्यालय में दो दिवसीय रामर्चा पूजा का आयोजन किया
    Next Article जन सुराज पदयात्रा का आगाज, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन भागीदारी से तैयार करूंगा बिहार के विकास का रोडमैप

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.