Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने आकाश हो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने आकाश हो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने आकाश हो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम जम्बो सिंह भूमिज उर्फ मझला, समीर गोप उर्फ ट्रिपल और मंगला पात्रो बताया जा रहा है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा सीमेंट का ईट, एक चापड़ और खून लगा कपड़ा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की मां श्रीमती हो द्वारा कदमा थाने में मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि बीते 25 जून की रात करीब 9:00 बजे आकाश हो द्वारा नशे की हालत में समीर गोप की मां को पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया गया था एवं गाली- गलौज किया गया था. साथ ही मृतक आकाश हो द्वारा जम्बो सिंह भूमिज उर्फ मझिला के साथ भी विश्वकर्मा पूजा के समय गाली- गलौज की गई थी. बताया गया कि वह हमेशा शराब के नशे में इन लोगों को गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया करता था. जिससे तंग आकर बदले की भावना से अभियुक्त जम्बो सिंह भूमिज उर्फ मझिला द्वारा योजना बनाकर मंगला एवं समीर गोप के साथ मिलकर 25/ 26 जून की रात्रि आकाश गोप को शराब के नशे में सोए अवस्था में हिंदू होटल में सीमेंट की ईट एवं चापड़ से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन को लेकर एक टीम गठित किया गया था. गठित टीम के सदस्यों द्वारा कार्यवाई करते हुए कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही कांड में अभी प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया गया. सभी ने पूछताछ के दौरान कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रांतर्गत बड़े नालियों की सफाई नगर प्रबंधक …..
    Next Article राज्य स्तरीय फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा के द्वारा लिए गए कड़ी निर्णय के अनुसार वर्तमान गठबंधन सरकार के विरुद्ध 25000 डीलरों आक्रोशित…..

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.