Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल हो सकता है पेश
    Headlines

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल हो सकता है पेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल हो सकता है पेश
    नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी. यह सत्र अभी से इसलिए चर्चा में है, क्योंकि माना जा रहा है कि मोदी सरकार समान नागरिक संहिता बिल इस सत्र में पेश कर सकती है.

    संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नई संसद भवन से होगी, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. लगभग एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र में 20 बैठकें होने की संभावना है. यह सत्र 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो जाएगा. मानसून सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है.

     

     

     

    प्रह्लाद जोशी का ट्वीट

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा. सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कामकाम और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं.

     

     

     

    अरविंद केजरीवाल की धड़कनें बढ़ी

    मानसून सत्र के दौरान सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश पर विधेयक ला सकती है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने हंगामा किया है. इस मुद्दे पर संसद मे वोटिंग की नौबत भी आ सकती है. यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों विभिन्न राज्यों में जाकर समर्थन मांगा है. इसी मुद्दे पर अपने पत्ते साफ नहीं करने पर कांग्रेस से उनकी अनबन हो गई है.

     

     

    वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार को मंजूरी दे दिए गए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक को भी पेश किए जाने की संभावना है. प्रस्तावित फाउंडेशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में देश की अनुसंधान क्षमता को बढ़ाने के लिए एक नई फंडिंग एजेंसी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय स्टेट बैंक का 100 वां स्थापना दिवस पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article MP : प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी, 24 घायल

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.