Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- ‘विकास कार्यों में लाए तेजी, खुद करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा’
    Headlines उत्तर प्रदेश

    CM योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- ‘विकास कार्यों में लाए तेजी, खुद करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    CM योगी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- ‘विकास कार्यों में लाए तेजी, खुद करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा’
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। यह बैठक वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट प्रावधान को लेकर की गई है। बैठक में सीएम ने शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों/विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटित धनराशि/व्यय तथा भारत सरकार से लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त धनराशि को लेकर स्थिति की समीक्षा की गई और साथ ही विकास कार्य का भी जायजा लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

     

     

    बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट प्रावधान को लेकर बातचीत करने और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए सरकारी आवास पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सीएम योगी और सभी मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सीएम ने सभी विकास कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही समाप्त हो चुकी है। सभी विभागों द्वारा वर्तमान बजट में प्राविधानित धनराशि का यथोचित व्यय सुनिश्चित किया जाए, आवंटन और व्यय में तेजी लाई जाए, विभागीय स्तर पर भी खर्च की समीक्षा की जाए, संबंधित मंत्रीगण अपनी विभागीय स्थिति की समीक्षा करें। मुख्य सचिव द्वारा विभागीय आवंटन और व्यय की स्थिति की मासिक समीक्षा की जाए

     

     

    सीएम ने ये भी दिए निर्देश
    बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय पर प्रारम्भ हों, इसके लिए IPC की प्रक्रिया को और तेज करने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए। ग्राम पंचायतों और नगरीय वॉर्डों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना महत्वपूर्ण है। बेसिक शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए उच्च शिक्षा विभाग इसे तेजी से पूरा कराए।
    परियोजनाओं में लाए तेजी
    सीएम योगी ने कहा कि उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, खाद्य एवं रसद, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन जैसे विभागों की योजनाएं सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करने वाली हैं। इनमें तेजी लाने की जरूरत है। यह विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं को समय से पूरा कराए और सुगम क्रियान्वयन के लिए समय से धनराशि का आवंटन सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देगी शिंदे सरकार
    Next Article PM मोदी आज आएंगे शहडोल, रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन, पकरिया में देसी ठाठ में लेंगे भोजन का आनंद

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.