Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्तिक-क‍ियारा की ये ‘कथा’ नहीं है परफेक्‍ट
    Breaking News Headlines सिनेमा

    कार्तिक-क‍ियारा की ये ‘कथा’ नहीं है परफेक्‍ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कार्तिक-क‍ियारा की ये ‘कथा’ नहीं है परफेक्‍ट
    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्‍म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में फिर से दर्शकों के बीच उतर रही है. ये फिल्‍म एक फैमली एंटरटेनर है, ज‍िसके ट्रेलर में शादी, रोमांस, इमोशन सब नजर आए थे. भावनाएं आहत न हो, इस चक्‍कर में ‘सत्य नारायण की कथा’ को बदलकर ‘सत्‍यप्रेम की कथा’ क‍िया गया परन्तु ये कहानी परफेक्ट नजर नहीं आती।

     

     

    कहानी: गुजराती पर‍िवार में रहने वाले सत्‍यप्रेम (कार्तिक आर्यन) को अहमदाबाद के बड़े ब‍िजनेसमैन की बेटी कथा (क‍ियारा आडवाणी) से पहली ही नजर में प्‍यार हो जाता है. लेकिन सत्‍यप्रेम अपनी फील‍िंग्‍स कथा को नहीं बताता, क्‍योंकि कथा का पहले से ही बॉयफ्रेंड है. 1 साल बाद सत्‍यप्रेम को पता चलता है कि कथा का ब्रेकअप हो गया है तो वो फिर से उसके पास पहुंचता है और कोशिश करता है. कथा और सत्तू की शादी हो जाती है, लेकिन ये शादी वैसी नहीं है, जैसी आम शाद‍ियां होती हैं. आखिर ऐसा क्‍यों है, क्‍या वजह है कि कथा शादी के बाद भी सत्तू की नहीं हो पाती है, तो वो जानने के लिए आपको स‍िनेमाघरों तक जाना होगा.कहानी का फर्स्‍ट हाफ कॉमेडी के साथ कहानी को परोसता है. कुछ जगह हंसी आती है, पर आप ठहाका लगाए या खूब हंसे, वो थोड़ा मुश्किल है. सेकंड हाफ में तो एक मूमेंट पर आपको लगेगा कि कहानी खत्‍म हो गई अब बस, लेकिन तभी फिल्‍म और आगे बढ़ती है. सेकंड हाफ ज्‍यादा इमोशनल है.

     

     

    एक्‍ट‍िंग की बात करें तो कार्तिक आर्यन सेकंड हाफ में कार्तिक का ठहराव आपको अच्‍छा लगेगा. वहीं क‍ियारा आडवाणी ने कथा के क‍िरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है. उनकी आंखे आपको वो दर्द साफ द‍िखाती हैं, ज‍िसकी बात इस कहानी में कही गई है. क‍ियारा अपने क‍िरदार में खूबसूरत लगी हैं. गजराज राव और सु्प्रि‍या पाठक हमेशा की तरह कन्‍वेंस‍िंग लगे हैं. बाकि श‍िखा तलसान‍िया के ल‍िए ज्‍यादा कुछ है नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 26 यात्रियों की जलकर मौत
    Next Article गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.