Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 26 यात्रियों की जलकर मौत
    Headlines

    महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 26 यात्रियों की जलकर मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 26 यात्रियों की जलकर मौत
    महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. नागपुर से पुणे की ओर जा रही बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई. हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा कि बस में 33 यात्री सवार थे. हादसे के समय सभी सो रहे थे. जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए. इनमें से 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं सात यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

     

     

    यह बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी. बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी. देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में आग लग गई. हादसे के समय बस में सवार सभी 33 यात्री सो रहे थे. इन लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. जब तक ये लोग संभलते, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना शुरू किया. फायर ब्रिगेड के जवानों ने ड्राइवर, कंडक्टर सहित आठ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया. आग बुझाने के बाद जवानों ने बस के अंदर जाकर जायजा दिया. यात्रियों की लाशें जली हुई पड़ी थी. किसी की बॉडी तक पहचान में नहीं आ रही थी. एक-एक कर सबको बाहर निकाला गया और उन पर चादर डाली गई.

     

     

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस सबसे पहले समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई, जिसके बाद अनियंत्रित हो गई. इसके बाद आने-जाने वाली लेन के बीच कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर बस बाईं तरफ पलट गई. बाईं तरफ पलटने की वजह से ही बस का दरवाजा नीचे आ गया, जिससे निकलने का रास्ता भी बंद हो गया. जो यात्री बाहर निकलने भी थे, वो सभी खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल पाए थे.

    बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे हादसे का शिकार हो गई. ड्राइवर ने बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ, जिससे बस में आग लग गई. बाद में गाड़ी के डीजल टैंक में आग लग गई. मरने वालों में 3 बच्चे हैं और बाकी व्यस्क हैं. दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत कॉमरेड के याद में संकल्प सह श्रद्धांजलि सभा अयोजित
    Next Article कार्तिक-क‍ियारा की ये ‘कथा’ नहीं है परफेक्‍ट

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.