Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी :  2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर PM और BJP के वरिष्ठ नेताओं ने की मैराथन बैठक
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी :  2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर PM और BJP के वरिष्ठ नेताओं ने की मैराथन बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

     

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी :  2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर PM और BJP के वरिष्ठ नेताओं ने की मैराथन बैठक
    पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बीती रात बैठक की है। पांच घंटे तक चली इस बैठक में राज्य स्तर सहित सरकार और पार्टी के संगठन में बदलाव पर बात होने की चर्चा है। बैठक का मुख्य एजेंडा 2024 का लोकसभा चुनाव था। पीएम मोदी संग इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बुधवार देर रात एक मैराथन बैठक की। पांच घंटे तक चली इस बैठक में राज्य स्तर सहित सरकार और पार्टी के संगठन में बदलाव पर बात होने की चर्चा है। बैठक का मुख्य एजेंडा 2024 का लोकसभा चुनाव था।

     

     

     

    विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा
    पीएम मोदी संग इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा थे। पार्टी वर्ष के अंत में होने वाले प्रमुख विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में लगी है। हालांकि, शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष द्वारा संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर मैराथन विचार-विमर्श की पृष्ठभूमि में हुई बैठक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

     

     

    समान नागरिक संहिता पर भी जोर
    भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सरकार देश भर में समान नागरिक संहिता लागू करने पर जोर देगी, वो एजेंडा जो हमेशा भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है।

     

     

    कर्नाटक में हार के बाद भाजपा इस साल के अंत में होने वाले राज्य चुनावों के लिए अभी से कमर कसे है। चार महत्वपूर्ण राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें से सिर्फ मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है। पार्टी राजस्थान में रिवॉल्विंग डोर ट्रेंड और दो अन्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाकर अपने पक्ष में करने की उम्मीद कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रक चालक की लापरवाही से हुई थी कार्यपालक सहायक की मौत
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति की बैठक , बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.