Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में FIR, राहुल का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया
    Headlines राजनीति

    BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में FIR, राहुल का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में FIR, राहुल का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया
    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई है. मालवीय पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने राहुल गांधी का एनिमेटेड वीडियो शेयर कर उन्हें हिंदू संस्कृति और भारत के खिलाफ दिखाया है.

    कर्नाटक कांग्रेस रमेश बाबू ने मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में FIR दर्ज कराई है. मालवीय के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 120बी 34 और 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है.

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कहा-कांग्रेस का सोशल मीडिया तंत्र कमजोर है. इसीलिए पार्टी को अपनी लड़ाई लडऩे के लिए पुलिस की जरूरत पड़ रही है. अगर कांग्रेस को ट्वीट से आपत्ति थी तो ज्यादा से ज्यादा राहुल गांधी अदालत में मानहानि का मामला दायर कर सकते थे.

     

     

    अमित मालवीय ने क्या ट्वीट किया था

    अमित मालवीय ने अपने 17 जून के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. इसके साथ कैप्शन लिखा- राहुल गांधी खतरनाक हैं और एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं… अमित ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी विदेशों में पीएम मोदी और भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

    वीडियो में कहा गया था- RAGA (राहुल गांधी) भारत विरोधी शक्तियों के लिए एक उम्मीद है, इकलौता विकल्प हैं. RAGA ने खुद को मोहरे के रूप में पेश किया, ताकि भारत को तोडऩे में उनका इस्तेमाल किया जा सके. RAGA विदेशी ताकतों के कैंडिडेट हैं.

     

     

    प्रियांक खडग़े बोले- बीजेपी नेता कानून का सामना करने में रोते हैं
    अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेस नेता प्रियांक खडग़े ने कहा- बीजेपी को जब भी कानून का सामना करना पड़ता है तो वे रोते हैं. उन्हें देश के कानून का पालन करने में परेशानी है. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है. पार्टी ने मामले में कानूनी राय लेने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है.

     

     

     

    भाजपा आईटी सेल देश की छवि से खिलवाड़ कर रही

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस मामले में अमित मालवीय के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सच्चाई, फैक्ट्स, लोगों की छवि और देश की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने के लिए बीजेपी आईटी सेल जिम्मेदार है. खेड़ा ने अमेरिका से हुई प्रीडेटर ड्रोन डील पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फ्रांस से राफेल खरीदने में जो हुआ था, प्रीडेटर ड्रोन सौदे में वो दोहराया जा रहा है. दूसरे देश वही ड्रोन चार गुना से भी कम कीमत पर खरीद रहे हैं. भारत 25 हजार करोड़ रुपए में 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीद रहा है. मतलब हम एक ड्रोन 880 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePakistan: एक ही परिवार के 9 लोगों की सोते समय हत्या, शादी को लेकर विवाद हुआ था, मरने वालों में बच्चे भी शामिल
    Next Article 30 जून को साहिबगंज के एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.