Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैगनर ग्रुप का रूसी सैन्य हेडक्वार्टर पर कब्जा, थोड़ी देर में पुतिन करेंगे देश को संबोधित
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    वैगनर ग्रुप का रूसी सैन्य हेडक्वार्टर पर कब्जा, थोड़ी देर में पुतिन करेंगे देश को संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वैगनर ग्रुप का रूसी सैन्य हेडक्वार्टर पर कब्जा, थोड़ी देर में पुतिन करेंगे देश को संबोधित
    मास्को. रूस यूक्रेन युद्ध में व्लादिमिर पुतिन को बड़ा झटका लगा है. प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप ने बगावत कर दिया है. वैगनगर के लड़ाके यूक्रेन में रूसी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे थे. अब इसके लड़ाके ने उलटा रूसी सेना को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है. वैगनर के चीफ को पुतिन का दोस्त माना जाता है. वह वैगनर के मूवमेंट्स की पल पल की खबर ले रहे हैं. वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन से पुतिन के खिलाफ बगावत बंद करने की अपील की जा रही है.

     

     

    मर्सेनरी वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद रोस्तोव में उपजे हालात और देश के भीतर पनप रहे असंतोष के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही टेलीविजन पर संबोधन देंगे. क्रेमलिन प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी. इधर वैगनर चीफ प्रिगोझिन ने दावा किया है कि रोस्तोव के सभी सैन्य ठिकाने उनके कंट्रोल में हैं. उन्होंने कहा कि इससे रूस को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाने में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि अब वह इस अभियान का संचालन संभाल चुके हैं.वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रोस्तोव सैन्य मुख्यालय में रूस के उप रक्षा मंत्री और सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख से मुलाकात की. उन्होंने रक्षा मंत्री शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख गेरासिमोव से मिलने की मांग की. रूसी पुलिस ने वैगनर ग्रुप के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित मुख्यालय पर छापेमारी की है. यह भाड़े की सैनिक समूह द्वारा रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में ‘सभी सैन्य स्थलों’ पर ‘नियंत्रण’ लेने के बाद हुआ है. जहां से यूक्रेन युद्ध की निगरानी की जा रही है.

     

     

    वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने दावा किया है कि रूस के दक्षिणी सैन्य जिले में सभी सैन्य स्थल उसके नियंत्रण में हैं. उन्होंने कहा कि ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रूसी हवाई हमले यूक्रेनियन पर हों. प्रिगोझिन ने घोषणा की कि यदि जनरल स्टाफ के प्रमुख गेरासिमोव और रक्षा मंत्री शोइगु उनके पास नहीं आते हैं, तो वैगनर पीएमसी मॉस्को जाएंगी.

     

     

    रोस्तोव में वैगनर ग्रुप की बढ़ती चहलकदमी के बीच वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन को रोस्तोव-ऑन-डॉन में रूसी सैन्य मुख्यालय के सामने देखा गया है. प्रिगोझिन की मांग है कि रक्षा मंत्री शोइगु और जनरल गेरासिमोव को उनके पद से हटाया जाए. वैगनर पीएमसी का दावा है कि रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव रोस्तोव रक्षा मंत्रालय मुख्यालय से भाग गए हैं और शहर में अपने दोस्त के अपार्टमेंट में छिपने की कोशिश कर रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रूस के वोरोनिश क्षेत्र में काला धुआं और सैन्य हलचल दिखाई दे रही है. नवीनतम घटनाक्रम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के बाद आया है जिसमें शनिवार सुबह रूसी शहर रोस्तोव के ऊपर सैन्य हेलीकॉप्टरों को उड़ते और शहर की सड़कों पर बख्तरबंद वाहनों को दिखाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP Board : अब छात्र पढ़ेंगे सावरकर-शिवाजी की जीवनी, AI और क्रिप्टो भी
    Next Article पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह देवघर बाबा धाम पहुँचे।….बाबा से लिया आशीर्वाद।

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.