Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीडीओ नदी पर नाव की सवारी कर पहुंचे ठाठा गांव, ग्रामीणों से की बातचीत
    Breaking News बेगूसराय

    बीडीओ नदी पर नाव की सवारी कर पहुंचे ठाठा गांव, ग्रामीणों से की बातचीत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चेरियाबरियारपुर. गुरूवार को बीडीओ प्रियतम सम्राट बसौना घाट स्थित बुढ़ी गंडक नदी पर नाव की सवारी कर ठाठा गांव पहुंच गये. जानकारी के अनुसार महादलित बस्ती में बीडीओ के पहुंचने की सूचना फैलते ही गांव में हलचल मच गई. इस दौरान बीडीओ से मिलकर गांव की विभिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों ने बातचीत की. बीडीओ साहब भी पूरी तरह से देशी अंदाज में ग्रामीणों के साथ खटिया पर बैठकर लोगों की फरियाद सुनने लगे. इस दौरान आमलोगों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं विद्यालय की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की. जिस पर बीडीओ ने बड़ी संजीदगी से उक्त दोनों सरकारी भवनों एवं उसकी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के बाबत जानकारी प्राप्त की. तथा लोगों से लिखित आवेदन देने का आग्रह किया. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भौतिक रूप से निरीक्षण के साथ संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तटबंधों का भी जायजा लिया. जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना से चल रहे निर्माण कार्य को गांव में घूम-घूमकर देखा. तथा लाभुकों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने साफ लफ्जों में कहा अगर उक्त योजना से आच्छादित लाभुक समय से कार्य पूर्ण नहीं करेंगे. तो विभागीय निर्देश के आलोक में ऐसे लाभुकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. ठाठा गांव भ्रमण के क्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक सांध्याल उर्फ बम-बम सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.