Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद बिहारी दुबे ने बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का किया निरीक्षण जताई नाराजगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    आनंद बिहारी दुबे ने बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का किया निरीक्षण जताई नाराजगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आनंद बिहारी दुबे ने बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का किया निरीक्षण जताई नाराजगी

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी के कारण कार्य के दौरान गिर कर मजदूर चोटिल हो रहे हैं यहां तक कि 3 मजदूरों कि दुर्घटनावश मृत्यु हो गई । जिसकी सूचना पाकर जिलाध्यक्ष कार्य स्थल का मुआयना करने पहुँचें। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने काफी रोष व्यक्त किया कि संवेदक कम्पनी के द्वारा अधिकृत तकनीशियन सुपरवाइजर की नियुक्ति नही की गई है। सेफ्टी संबंधित सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं है। कार्य के दौरान श्रम अधिनियम की अनदेखी की जा रही है, सुरक्षा उपकरण भी मजदूरों को नही दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संवेदक और अधिकृत विभाग ने जी प्लस 8, जो लगभग 90 फुट उचाँई पर मजदूरों को वगैर मेडिकल जांच के चढा कर कार्य कराया जा रहा है, जो गैरकानूनी है। मजदूर लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं कल भी एक मजदूर की मृत्यु हुई पूर्व में भी मजदूर गिर कर मृत हुए हैं। ये मामला मजदूर हित के बिल्कुल खिलाफ है। भवन निर्माण में प्रयोग किए जा रहे सामग्री भी गुणवत्तायुक्त नहीं है यहां तक कि मजदूरों को न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है ।
    कांग्रेस पार्टी मजदूर हित के रक्षार्थ आंदोलन करेगी तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा संबंधित पदाधिकारियों तक मामलें को क्रमवार रखेगी। इस विषय को लेकर जल्द ही एक सभा का आयोजन बिरसानगर के कार्यस्थल पर 24 जून को संध्या 5:00 बजे की जा रही है। जिसमें सभी सुरक्षा संबंधित विषयों के संग कार्य के प्रगति एवं गुणवत्ता पर निर्णय लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर झारखण्ड में कांग्रेस एवं झामुमो, आरजेडी के गठबंधन सरकार को बदनाम होने नही दिया जाएगा। हर हाल में गरीब एवं मजदूर हित में कार्य किए जाएंगे। निरिक्षण के दौरान श्री दुबे के संग बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष,निखिल तिवारी,प्रसन्नजित सेन, संजय तिवारी एवं बस्तिवासी सम्मिलित थें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा -नई पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत …..

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.