गुरचरण सिंह बिल्ला होंगे महासचिव, सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार, तारा सिंह उपाध्यक्ष और ताज सिंह सलाहकार
जमशेदपुर :सीजीपीसी के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे। वहीँ तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है।
गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की।
सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी ने सलाहकार बनाया है।
महासचिव बनाये के बाद प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत स

