Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा कार्यक्रम का हुआ विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा कार्यक्रम का हुआ विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिले के गांधी मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योगाभ्यास का हुआ आयोजन

    जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा कार्यक्रम का हुआ विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ पर मनाया गया कार्यक्रम

    आज दिनांक 21.06.2023 को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिला अंतर्गत गांधी मैदान, जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    *योग हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध रखता है – जिला शिक्षा पदाधिकारी*

    मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है। यह पुरातन से चला आ रहा है और इसको लगातार आगे ले जाने की हमारी जिम्मेदारी है। योग हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध रखता है। योग हम सबको जोड़ने का काम करता है। यह विश्व बंधुत्व को पोषित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है, यही कारण है कि पूरे विश्व में योग को मान्यता दी है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम *’वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’* है।
    उन्होंने अपील किया कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।

    वहीं इस मौके पर जिला स्तरीय विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित जिले के विभिन्न संस्थानों एवं एनजीओ से जुड़े व्यक्तियो सहित विभिन्न विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

    इस दौरान प्रशिक्षक के द्वारा उपस्थित लोगों को ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मरिच्यासन/वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

    इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, अंचल अधिकारी जामताड़ा सह नजरत उप समाहर्ता श्री मनोज कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ निलेश कुमार, योग प्रशिक्षक श्री हेमंत कुमार, श्री राजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑटो कंपोनेंट बनाने वाली विश्वप्रसिद्ध कंपनी आरएसबी ग्लोबल के सभी प्लांट्स भी हुआ योगमय
    Next Article शारिरिक एवं मानसिक ऊर्जा योग से ही संभव

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.