दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
तेघड़ा, बेगूसराय: पानी और विजली रेल कर्मचारियों का बुनियादी हक है उक्त बातें आज बरौनी जंक्शन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सोनपुर मंडल के मंडल मंत्री श्री सतीश चंद्र त्रिवेदी ने अपने संबोधन में यूनियन कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।श्री त्रिवेदी ने कहा कि बरौनी गरहरा के रेल कर्मचारी पानी और बिजली को लेकर परेशान है और प्रशासन मूक दर्शक बानी हुई है।अगर इसमें सुधार नही हुआ तो हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा संबंधित अभियंता के खिलाप आनोदल करेगी।वही उनके बरौनी दौरा के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने बैठक की अध्यक्षता की।
,शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्र ने बताया कि पानी का पम्प खराब हो गया है और अधिकारी के गलत नीति के कारण इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों को पानी नही मिल रही है।वही विधुत का तार जर्जर हालत में है और भीषण गर्मी में विधुत शाम होते ही आँख मिचौली करने लगती है।
मौके पर कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त शाखा मंत्री अशोक कुमार झा,रमेश कुमार,विनय कुमार, अभिनव कुमार,शिवजी कुमार आदि उपस्थित थे।