Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लू और आग से बचाव के लिए सम्बन्धित विभाग अलर्ट मोड में रहें :जिलाधिकारी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    लू और आग से बचाव के लिए सम्बन्धित विभाग अलर्ट मोड में रहें :जिलाधिकारी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन सिंह की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी.बिहार :जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने हीट वेव (लू) की स्थिति में सभी विभागों को एलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया है कि *बढ़ते तापमान के मद्देनजर* सदर अस्पताल सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,नगर निगम ,सभी नगर निकाय पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहेंगे। हालांकि दो-तीन दिन में मानसून के आगमन के साथ ही तापमान में परिवर्तन होगा और लोगो को राहत मिलेगी।

    *गर्म हवाओं और लू से कैसे बचें*

    जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा है कि *गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं और लू से हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जो कभी-कभी जानलेवा साबित होता है।इससे बचाव के लिए यथा संभव हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहने, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें, हल्के भोजन करें, अधिक जल के मात्रा वाले मौसमी फल यथा:-तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि का सेवन करें। धूप में जाने से बचे। आवश्यक हो तो पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें,लू लगे लोगों को नींबू पानी, नमक -चीनी का घोल,छाछ/लस्सी या शर्बत दें ताकि शरीर में जल की मात्रा बनी रहे, अधिक तापमान में बहुत अधिक श्रम न करें ,चाय कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थ, तंबाकू ,मादक पदार्थों का सेवन न करें। यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने -पीने न दे। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े तथा ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे मांस,अंडा,सूखे मेवे जो शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं उनका सेवन न करने की अपील किया है.

    *अगलगी से बचाव के लिए उपाय*

    आग लगने की घटनाएं अभी भी हो रही है इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा कि रसोईघर यदि फुस का हो तो उसके दीवार पर मिट्टी की लेप अवश्य लगाएं व रसोई घर की छत ऊंची रखें। सामूहिक भोज वाले स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल के साथ अतिरिक्त जल की व्यवस्था रखें।दिन का खाना 9:00 बजे से पूर्व और रात का खाना 6:00 बजे के बाद बनाएं। दीपक, लालटेन ,मोमबत्ती को ऐसी जगहों पर न रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो। जलती हुई माचिस की तीली अथवा अधजली बीड़ी सिगरेट पीकर यत्र-तत्र न फेंके। शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग को समय पर मरम्मत करा लें एवं कहीं भी लूज तार दिखे तो उसकी सूचना विद्युत विभाग को अवश्य दें। आग बुझाने के लिए बालू एवं मिट्टी बोरे में भरकर तथा कम से कम दो बाल्टी पानी अवश्य रखें। आग लगने पर तुरंत टॉल फ्री नंबर 101 या अग्निशमन कार्यालय के नंबर 6226-250001 पर सम्पर्क करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSC ने खारिज की पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका, पंचायत चुनाव में होगी केंद्रीय बलों की नियुक्ति
    Next Article वास्तु विहार कॉलोनी मे आबकारी विभाग ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब को किया जब्त

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.