Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: भोपाल में गले में पट्टा डालकर कहलवाया- मैं मियां बनने को तैयार हूं, CM सख्त, NSA लगेगा, चलेगा बुलडोजर
    Breaking News Headlines अपराध

    MP: भोपाल में गले में पट्टा डालकर कहलवाया- मैं मियां बनने को तैयार हूं, CM सख्त, NSA लगेगा, चलेगा बुलडोजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP: भोपाल में गले में पट्टा डालकर कहलवाया- मैं मियां बनने को तैयार हूं, CM सख्त, NSA लगेगा, चलेगा बुलडोजर
    भोपाल. मध्य प्रदेश में बदमाश किस कदर बेखौफ है, इसका उदाहरण राजधानी भोपाल में सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक के गले में पट्टा बांधा. कुत्ते की तरह बर्ताव कराते हुए उससे माफी मंगवाई. वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि मैं मियां भाई (मुसलमान) बनने को तैयार हूं. मुझे छोड़ दो. वीडियो में कुछ लोग हाथ में बेल्ट लेकर युवक को मारने की धमकी भी दे रहे हैं. यह मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हरकत में आए और पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए पुलिस कमिश्नर व कलेक्टर को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

     

     

    इसके बाद टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही टीला जमालपुरा के टीआई अनुराग लाल को लाइन अटैच कर दिया गया है. इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश करें. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अब एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है. तीनों अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दोबारा मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि सुबह आपको 24 घंटे का कहा था. छह घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया है. एनएसए की कार्रवाई कर दी गई. उनका अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है. अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा. थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है. घृणित सोच और मानसिकता वालों के विरुद्ध भोपाल में यह कार्यवाही प्रदेश में नजीर बनेगी.

     

     

     

    6 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

    पुलिस ने इस मामले में पीडि़त विजय की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुराने भोपाल में विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला और मुफीद खान ने मारपीट की है. यह वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है. विजय निवासी पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि 9 जून को वह और उसका दोस्त शाहरुख एक शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे. वहां से रात को लौटे. शाहरुख को घर छोड़ा और वह घर जा रहा था. तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और तमाचे मारे. चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाकर ले गए. उसकी एक्टिवा की चाबी और मोबाइल छीन लिए. पीजीबीटी मैदान में फैजान और साहिल ने उसके गले में बेल्ट बांधा. बाकी लोगों ने मारपीट की. जेब में रखे पैसे निकाल लिए. मारते-पीटते कहने लगे कि- तू मियां बन जा. बड़े का मांस खाने लग. तू डरपोक है. तेरे में जिगरा नहीं है. मारपीट करते हुए विजय के भाई लोकेश और मां को कॉल कर धमकाया. इस पर वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहिद कपूर, कृति सेनन, एन इम्पॉसिबल, लव स्टोरी, सात दिसंबर, होगी रिलीज
    Next Article रेल लूट योजना बनाते एक अपराधी गिरफ्तार अन्य फरार

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.