Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कला,नृत्य एवम संगीत में बच्चो का लगाव,प्रोत्साहित करने की जरूरत
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    कला,नृत्य एवम संगीत में बच्चो का लगाव,प्रोत्साहित करने की जरूरत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगुसराय : कला, नृत्य, संगीत आदि के क्षेत्र में छोटे छोटे बच्चे अच्छा कर रहे है। ऐसे बच्चों को थोड़ा सा प्रोत्साहन मिले तो और भी बेहतर कर सकते है। पढ़ाई के अलावा बच्चे समर कैम्प में डांस एक्टिविटी सीख रहे है जो बच्चों के बौद्धिक विकास को और बढ़ाता है। ये बातें लोहियानगर स्थित बाइट कम्प्यूटर्स के सभागार में पूर्व महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह और नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ धनकु ने डांस बीट अकेडमी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय डांस समर कैंप के समापन समारोह में कही। समारोह का उद्घाटन पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह,सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन नरेन्द्र उर्फ़ धनकु, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के डिप्टी चेयरमैन कमल सिंह, शिक्षाविद भगवान् प्रसाद सिंह, महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. स्वप्ना चौधरी, आईएमए सचिव डॉ. रंजन कुमार चौधरी, अकेडमी के कमिटी अध्यक्ष समीर शेखर, रंगमंच निर्देशक अमित रोशन, बाइट कम्प्यूटर्स के निदेशक संजय सिंह, समाजसेवी दिलीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर चैयरमेन नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों कि प्रतिभा देखकर लग रहा कि समर कैंप में बच्चे काफी लगन और मेहनत से डांस सिखा है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को हरसंभव सहायता कि जायेगी। कॉपरेटिव बैंक के डिप्टी चेयरमैन कमल सिंह ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी बच्चों का डांस सीखने के प्रति लगन सरहानीय है। शिक्षविद भगवान् प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ अन्य दूसरे एक्टिविटी सीखने से बच्चों कि प्रतिभा का विकास होता है। डॉ. रंजन चौधरी ने समर कैम्प के कोरियोग्राफर श्रुति वर्मा सहित सभी प्रतिभागी को शुभकामना दी। महिला कॉलेज कि पूर्व प्राचार्य स्वप्ना चौधरी ने कहा आज नृत्य संगीत के क्षेत्र में जिले कि बेटियां बेहतर कर रही है। ऐसे समर कैंप से बच्चों कि प्रतिभा निखरेगी। बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को बढ़ावा देने के जरुरत है। समर कैम्प एक बेहतर विकल्प मिला जिसने बच्चों कि प्रतिभा को और निखार रही है। समारोह को डॉ. मनीष कुमार, शिक्षाविद विवेकानंद, रौशन कुमार, आदि ने भी सम्बोधित किया। उद्घाटन समारोह के बाद समर कैंप में बच्चों द्वारा सीखे गए बॉलीवुड नृत्य का प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित कि गई। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम पुरुस्कार ऋषिका जबकि द्वितीय पुरुस्कार ख्याति और तीसरा इशिका को मिला। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम पुरुस्कार मेहल, द्वितीय पुरुस्कार वीर और तीसरा पुरुस्कार राधिका को मिला। पाखी, अभिशी, वेष्णवी और श्रेया को सांत्वना पुरुस्कार मिला। वहीं समर कैम्प के सफल संचालन के लिए बाइट कम्प्यूटर्स के निदेशक संजय सिंह, रंग निर्देशक चन्दन सोनू, और अमन वर्मा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अकेडमी की श्रुति वर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर शेखर ने की। मौके पर डॉ रजनी, डॉ आशीष सुमन, डॉ. दिव्या, शिखा कुमारी, कुंदन गुप्ता, रौनक कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड सभागार कुंडहित में सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल नाला के विक्रम वर्णवाल के अध्यक्षता में…
    Next Article सिद्धू-कान्हू महापुरुष का प्रतिमा स्थापित नहीं करने दिया गया, आदिवासी समाज के लोगों ने किया दुख प्रकट

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.