Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    *_मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण_*
    ===================
    *_मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर दवा दुकान योजना का किया शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का सौंपा लाइसेंस, कहा -अब गांव- गांव में दवा दुकान खोले जाएंगे_*
    ===================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार संवेदनशील, प्रभावितों को पूरा हक अधिकार मिलेगा_*
    ====================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रम फिर शुरू होंगे,ताकि सरकार और जनता के बीच जुड़ाव बना रहे_*
    ===================
    ● *_राज्य को दे रहे हैं एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था_*

    ● *_ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी_*

    ● *_एयर कंडीशनर कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    चतरा जिले से राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट- पंचायत स्तर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को मिली। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया। अवसर था योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव- गांव में भी दवा दुकान खोले जाएंगे । यहां जरूरी और अनिवार्य दवाएं उपलब्ध होंगी । ताकि, रिमोट और दूरदराज में रहने वाले ग्रामीणों को दवाओं के लिए प्रखंड और जिले की दौड़ नही लगाना पड़े।

    *_राज्य को बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास जारी है ताकि सरकार की नजरें और योजनाएं सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सके । इस सिलसिले में सरकार आपके द्वार में कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का निष्पादन किया गया। इस तरह की योजना फिर से शुरू की जाएगी, ताकि जनता के साथ सरकार का जुड़ाव बना रहे।

    *_एयर कंडीशनर कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एयर कंडीशनर कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि जाड़ा, गर्मी और बरसात, कोई भी मौसम हो, फील्ड में काम कर रही है ,ताकि लोगों की परेशानियां और समस्याओं को हम समझ सकें। इतना ही नहीं योजनाएं धरातल पर उतरे जा रही है। सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लें।

    *_राज्य को मजबूत और लोगों को उनके पैरों पर खड़ा करने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होगा और राज्य तभी मजबूत होगा जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं। किसानों, मजदूरों के हित में सरकार काम कर रही है। ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, बेहतर शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के मौके देने समेत कई सेक्टर में विशेष तौर पर काम कर रही है । ताकि, राज्य और राज्य वासियों को खुशहाल बना सकें।

    *_वरीय पदाधिकारियों और जिलों के डीसी एसपी के साथ लंबी बैठक हुई_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने की 15 और 16 तारीख को राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विकास और विधि व्यवस्था को लेकर मैंने लंबी चर्चा की अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं। जनता का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    *_भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार सवेंदनशील_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस सिलसिले में मुझे ग्रामीणों से कुछ शिकायतें मिल रही है। मैं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वालों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उनको उनका हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा। इसे लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

    *_177 योजनाओं की आधारशिला, 42 का उद्घाटन_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 अरब 64 करोड़ 34 लाख 68 हज़ार 925 रुपए की लागतवाली 177 योजनाओं की नींव रखी, जबकि 14 करोड़ 6 लाख 741 रुपए की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख 15 हज़ार 446 रुपए की परिसंपत्तियों बांटी। इस कार्यक्रम में 11 नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता , विधायक श्री किशुन कुमार दास एवं सुश्री अम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और चतरा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा अपने स्तर से साल 2018…..
    Next Article जन-जन के प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन पर बरीडीह बस्ती में केक काट पुस्तक वितरण किया गया : बब्लू झा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.