युगांडा में आतंकियों ने स्कूल हॉस्टल में लगाई आग, 26 की हत्या, 6 का अपहरण
युगांडा. अफ्रीकी देश युगांडा के एक स्कूल में इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकियों ने हमला कर दिया. इस दौरान 26 लोगों के मारे जाने की सूचना है. मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं. जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. 6 छात्र लापता हैं.
आशंका है कि इन छात्रों का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि हमला आईएसआईएस से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने किया है.

