Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Gujarat: बिपरजॉय तूफान के बाद भारी बारिश, भुज में बहा पुल, कई इलाकों में जलभराव
    Headlines राष्ट्रीय

    Gujarat: बिपरजॉय तूफान के बाद भारी बारिश, भुज में बहा पुल, कई इलाकों में जलभराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद :  गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर कम हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है. प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि चक्रवात के पूरी तरह से शांत हो जाने के बाद ही अपने घर से बाहर निकलें. इससे हुए नुकसान का सर्वे जारी है और इसके बाद ही सही आंकड़े सामने आएंगे. भुज जिले के भवानीपुर में बारिश और पानी की वजह से एक छोटा पुल बह गया. इसमें किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है.

    गुजरात की आईएमडी वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात की तीव्रता कम हुई है. इसके कारण कच्छ में भारी बारिश हो सकती है. द्वारका, जामनगर, मोरबी में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. पोबंदर, राजकोट सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे गुजरात में बारिश होने की संभावना है. वहीं शनिवार को भी कच्छ, पाटन, मेहसाणा, बनासकांठा में अति भारी बारिश हो सकती है. जखाऊ में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि भुज समेत कई शहरों में भारी जलजमाव देखा गया है.

     

     

     

    ज्यादा नुकसान नहीं

    जामनगर के कलेक्टर बी. ए. शाह ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के बाद कुछ पेड़ गिरे थे, जिन्हें सड़कों से हटा लिया गया है. जामनगर और आसपास दोपहर 12 बजे तक 30-120 मिलीलीटर तक बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे में 3 लोगों के घायल और 4 जानवरों के मौत की सूचना है. लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने भी बताया कि अभी हमें सतर्क रहना होगा. अभी तक करीब 24-25 लोग घायल हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. करीब 60 कच्चे मकान टूटे हैं. अभी कच्छ, बनासकांठा, पाटन जिले में अलर्ट जारी किया गया है. सेंट्रल गुजरात के क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है और हवा की गति भी तेज रहेगी.

    यह है तूफान के बाद की स्थिति

    कच्छ से भी ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है. यहां के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि कई जगहों पर तेज हवा के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है. बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को ज्यादा नुकसान हुआ है. काफी पेड़ गिरे हैं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. 2 हाईवे बंद हैं जिस पर से पेड़ हटाने का काम जारी है.

     

     

     

    दिल्ली तूफान का असर, भारी बारिश

    चक्रवाती तूफान का मामूली असर राजधानी दिल्ली में भी दिखा. शुक्रवार की दोपहर मौसम सुहाना हो गया और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई. इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका : खाने में गिरी छिपकली, परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
    Next Article संजात पंचायत भवन पर बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.