Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवात बिपरजॉय: भारी बारिश की चेतावनी, 67 ट्रेनें रद्द; कई पेड़ गिरे- 47000 लोग किए गए शिफ्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चक्रवात बिपरजॉय: भारी बारिश की चेतावनी, 67 ट्रेनें रद्द; कई पेड़ गिरे- 47000 लोग किए गए शिफ्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    चक्रवात बिपरजॉय: भारी बारिश की चेतावनी, 67 ट्रेनें रद्द; कई पेड़ गिरे- 47000 लोग किए गए शिफ्ट
    कच्छ. भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार तक सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है और मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर चक्रवात संभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली 67 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

     

     

     

    रद्द की गई कुछ ट्रेनों में ओखा-राजकोट अनारक्षित स्पेशल, वेरावल-ओखा एक्सप्रेस, राजकोट-ओखा अनारक्षित स्पेशल, भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस, पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस शामिल हैं। भारतीय तटरक्षक बल भी गुजरात के तट पर सक्रिय रूप से गश्त कर रहा है। बिपाजॉय वर्तमान में पोरबंदर और देवभूमि द्वारका के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके गुरुवार शाम को अत्यधिक चक्रवाती तूफान के रूप में जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरने की उम्मीद है।चक्रवात बिपारजॉय का सूरत में गंभीर असर देखा जा रहा है। सूरत में कई स्थानों पर तेज हवा की वजह से पेड़ उखड़ गए। चक्रवात तूफान में अंजना फार्म के पास कई पेड़ गिरे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इमरजेंसी मीटिंग की। आईएमडी ने अब ऑरेंज के बदले सौराष्ट्र-कच्छ तट पर रेड अलर्ट जारी किया है।

     

     

     

    चक्रवात बिपारजॉय के संभावित खतरे की वजह से गुजरात में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर कच्छ में देखा जा रहा है। यहां 17,739 लोगों को शिफ्ट किया गया है। इनके अलावा जामनगर में भी 8,542 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। गुजरात सरकार ने विस्थापित लोगों के लिए सैकड़ों राहत शिविर स्थापित किए हैं। कुल 47,113 लोग विस्थापित हुए हैं। जूनागढ़ – 4,462, पोरबंदर – 3,469, द्वारका – 4,863, मोरबी – 1,936, राजकोट – 4,497 लोग शिफ्ट किए गए हैं।अंजार में हुई ज्यादा बारिश
    बिपरजॉय तूफान के नजदीक पहुंचते हुए इस भयावह असर देखने को मिल रहा है। गुजरात में आज कुछ समुद्री के किनारे वाले इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। 14 जून को कच्छ के अंजार में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के तटीय और दूसरे इलाकों में इसका प्रभाव रह सकता है। ऐसे में 16 और 17 जून अलर्ट घोषित किया गया है।

     

     

     

    द्वारका में बिपरजॉय का असर- गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में तेज हवा के प्रभाव के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकम्प्यूटर शिक्षा भी जिंदगी में बहुत बड़ा काम आने बाला है,इस लिए कम्प्यूटर ज्ञान जरुर प्राप्त करें:बीडीओ
    Next Article आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान करते हुए टाटा हाता मुख्य मार्ग को किया जाम

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.