मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करने के उद्देश पर आज मुसाबनी प्रखंड में उक्त योजना के तहत 10 लाभुकों को बकरा विकास योजना के तहत 4 बकरी एवं एक बकरा प्रदान किया गया है। उक्त योजना का लाभ माननीय विधायक श्री राम दास सोरेन घाटशिला विधानसभा के हाथों सौपा गया है।
स मौके पर विधायक श्री राम दास सोरेन ने कहा कि किसानो की आय को दुगुना करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है. कृषि से लेकर पशुपालन तक सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है. किसानों को इसका लाभ मिल रहा है. किसानों को और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना इन योजनाओं का उद्देश्य है. झारखंड की बात करें तो राज्य सरकार का मानना है कि राज्य मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है. अब कृषि और पशुपालन पर खासा ध्यान दिया जा रहा है.कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने बताया कि वर्त्तमान में उक्त योजना का लाभ प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 10 लाभुकों के बीच प्रदान किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी लाभुकों को विभिन्न योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमाशोल से हिरा मार्डी, सोनागढ़ा से सीता सोरेन, मुसाबनी से संध्या देवी, मेढ़िया से मंजू रजक, लटिया से सुनीता कु0 महली, शकुन्तला महली, गोपाल महली, अकला महली, बदिया से माध्वी मुर्मू एवं दीपांकर महतो शामिल है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

