Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के प्रयास से सड़क पर कई दिनों से घूम रही एक विक्षिप्त महिला का हो रहा बेहतर इलाज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के प्रयास से सड़क पर कई दिनों से घूम रही एक विक्षिप्त महिला का हो रहा बेहतर इलाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के प्रयास से सड़क पर कई दिनों से घूम रही एक विक्षिप्त महिला का हो रहा बेहतर इलाज

    रिनपास, कांके, रांची में बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया गया

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा डिमना चौक, मानगो के आसपास लावारिस हालत में भटक रही एक महिला को एमजीएम अस्पताल या आश्रय गृह ले जाने का निर्देश दिया गया। मानगो नगर निगम के सीएमएम और उनकी टीम द्वारा आसपास खोजने के उपरांत एवं लोगों से पूछताछ करने के उपरांत महिला के बारे जानकारी प्राप्त हुई। उक्त महिला विक्षिप्त महिला है, और पत्थर कंकड़ फेंकती थी ।
    उनका उम्र लगभग 25 से 30 साल के अंदर प्रतीत होता है ।
    आसपास के लोगों ने बताया कई दिनों से डिमना क्षेत्र में भटक रही है। वह विक्षिप्त महिला डिमना रोड में देखी गई जहां एक कोने में बैठी हुई थी और उसके पास पर्याप्त कपड़ा भी नहीं था तथा कुछ-कुछ बड़बड़ा रही थी और उसका बाल में जटा लगा हुआ था देखने से बहुत ही कमजोर और बेबस दिख रही थी।

    विक्षिप्त महिला के पास पर्याप्त कपड़ा नहीं होने के कारण सर्वप्रथम उसे कपड़ा खरीद कर दिया गया एवं टीम के द्वारा खाने के लिए बिस्किट, पानी आदि दिया गया । उसके बाद काफी मुश्किल से सीएमएम, महिला नगर प्रबंधक, महिला होमगार्ड एवं थाना के सहयोग से MGM सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

    चुकी महिला विक्षिप्त थी इसीलिए उसे शेल्टर होम नहीं ले जाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। इसके उपरांत इससे संबंधित जानकारी धालभूम के एसडीओ और एमजीएम के प्रभारी डॉक्टर को दिया गया, उन्होंने बताया कि जल्द ही प्राथमिक उपचार के उपरांत रांची ,कांके भेजा जाएगा।
    तत्पश्चात उस विक्षिप्त महिला को बेहतर इलाज के लिए रिनपास, कांके, रांची ले जाने की तैयारी की गई एवं सिविल सर्जन तथा एसडीओ धालभूम के सहयोग से रिनपास कांके भेजा गया।
    रिनपास कांके जाने के लिए टीम का गठन किया गया एमजीएम के कर्मी, महिला होमगार्ड एवं कार्यालय मानगो नगर निगम के सीओ पुष्पा टोप्पो एवं रोमानी हसदा को विक्षिप्त महिला को पहुंचाने के लिए रांची भेजा गया।
    गठित टीम के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से बहुत मुश्किल से रिनपास ,कांके पहुंचाया गया जहां आवश्यक प्रोसेस करते एडमिशन कराया गया। उम्मीद है कि उक्त विक्षिप्त महिला जल्द ठीक होकर अपने घर को लौट जाएं। उपायुक्त के सम्वेदनशील प्रयास के कारण एक महिला जिसका कोई नहीं था उसे बेहतर इलाज के लिए कांके ,रांची तक पहुंचाया जा सका।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोग खोज अभियान हेतु स्वास्थ्य कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article तीन पेशेवर अपराधी लोडेड देशी कट्टा,चोरी का जेवरात मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार ।

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.