Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजगार मेला : 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    रोजगार मेला : 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रोजगार मेला : 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नई भर्ती हुए लगभग 70,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. इस अवसर पर वह लोगों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे.

     

     

     

    मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं. रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं. वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में नई भर्ती की गई हैं.इसके अलावा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2022 के 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत करते हुए रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. अब तक कई चरणों में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं.

     

     

    बयान में कहा गया है कि ‘रोजगार मेला’ रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार मेले से युवाओं को उनके सशक्तिकरण और देश के विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है. नवनियुक्त कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजिंग एयरपोर्ट पर लियोनेल मेसी को पुलिस ने पकड़ा, सामने आई ये बड़ी वजह
    Next Article सतपुड़ा भवन में आग लगने से सियासी लपटें हुईं तेज, कांग्रेस बोली- मध्य प्रदेश से जा रही है BJP सरकार

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.