Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दमोह के गंगा-जमना स्कूल में मतांतरण मामले में प्राचार्य सहित तीन गिरफ्तार
    Headlines

    दमोह के गंगा-जमना स्कूल में मतांतरण मामले में प्राचार्य सहित तीन गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दमोह के गंगा-जमना स्कूल में मतांतरण मामले में प्राचार्य सहित तीन गिरफ्तार
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब पहनाने और नमाज पढ़ाने के मामले में एफआईआर के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में मतांतरण की धारा बढ़ाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दमोह के गंगा जमना स्कूल में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही जांच के बाद हिंदू बच्चों को हिजाब पहनाने और नमाज पढ़ाने सहित मतांतरण के मामले में मामला दर्ज किया गया था. इसमें मतांतरण की धारा मध्य प्रदेश धर्म अधिनियम 2021 के तहत बढ़ाई गई है. इस मामले में गंगा जमना स्कूल की प्राचार्य अप्सा शेख, अनश अतहर और रुस्तम को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

     

     

     

    पुलिस ने संचालकों और शिक्षकों को नोटिस जारी किए थे

    पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि सभी संचालकों एवं शिक्षकों को नोटिस जारी किए थे. जिससे कि वह अपना पक्ष भी रख सकें, लेकिन इसके बाद भी वे उपस्थित नहीं हो रहे हैं और लगातार ही फरार हैं. उनके फरार होने से यह बात अवश्य प्रतीत होती है कि वह इन गलत कार्यों में शामिल हैं. पुलिस द्वारा लगातार इन आरोपितों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है. शीघ्र ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

     

     

     

    हिजाब वाले फोटो से गर्माया था मामला

    उल्लेखनीय है कि दमोह के गंगा जमना स्कूल में 26 मई को हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम के उपरांत लगाए गए छात्राओं के हिजाब सहित फोटो से मामला गर्माया था. जो लगातार ही बढ़ता गया और उसके बाद स्कूल में हिंदू छात्र-छात्राओं से नमाज पढ़ाने, हिजाब पहनाने एवं मतांतरण जैसे मामले सामने आने के बाद राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम सहित प्रशासन स्तर पर लगातार जांच होने से अनेक मामले उजागर होते जा रहे हैं. इसी क्रम में यह पहला अवसर है कि इन सभी मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : दुधवा टाइगर रिजर्व में 10 दिन में 3 बाघों की मौत, फील्ड डायरेक्टर हटे
    Next Article लोकप्रिय पंजाबी एक्टर मंगल ढिल्लों का कैंसर से निधन

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.