Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, कई राज्यों में अलर्ट, पीएम मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, कई राज्यों में अलर्ट, पीएम मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, कई राज्यों में अलर्ट, पीएम मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक
    नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 जून यानी आज भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

     

     

     

    मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल में 15 जून तक तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। चक्रवात बिपारजॉय एक “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदल गया है। गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक समीक्षा बैठक बुलाई है। पीएम आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

     

     

     

    बता दें, कच्छ तट पर एंट्री की तैयारी कर रहे ‘बिपरजॉय’ हाल के दशकों में भारत को प्रभावित करने वाला लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात है। इसकी बड़ी वजह अरब सागर पर चक्रवात के तौर पर 10 दिन बने रहना माना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अरब सागर पर चक्रवाती तूफानों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी: सैकड़ों की संख्या में बस्ती वासी उपायुक्त कार्यालय पहुंच , बिल्डर पर करवाई की मांग
    Next Article नोएडा: फैशन शो के दौरान हादसा, लाइटिंग ट्रस गिरने से एक मॉडल की मौत

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.