Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सभी बस एसोसिएशन, मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सभी बस एसोसिएशन, मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सभी बस एसोसिएशन, मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया बैठक

    आज दिनांक 11.06.2023 को जिला परिवहन कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सभी बस एसोसिएशन, मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

    बैठक में उन्होंने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही रूट निर्धारण पर भी विमर्श किया। वहीं इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही योजना के तहत दी जा रही सब्सिडी तथा अन्य छूट के बारे में बताया।

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि रूट निर्धारण के उपरांत प्रखंड, जिला और स्टेट लेवल पर इसका अनुमोदन किया जाना है। योजना के तहत जिलों के ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां से ग्रामीण, छात्र, छात्राएं बुजुर्ग सहित अन्य लाभुक को शहर/प्रखंड/स्कूल/कॉलेज सहित अन्य स्थल आने के लिए काफी कठिनाई होती है।

    वाहन मालिकों को उन इलाकों के रुट के लिए सुलभ बस परमिट देने की बात कही गई जिससे यात्रा में लगाये गये वाहनों को नुकसान से बचाया जा सके तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से गांव और शहर की दूरी को कम किया जाएगा। जिससे लोगों के समय की बचत होगी और उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    इस मौके पर संबंधित बस एसोसिएशन, ऑनर सहित कार्यालय कर्मी आदि उपस्थित थे।
    *===================*
    *”बेहतर जामताड़ा, खुशहाल जामताड़ा”*
    *===================*
    ????????????????????????????
    *टीम पीआरडी जामताड़ा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने निजी टैंकर से 12000 लीटर पानी वितरण करवाएं
    Next Article जिला खनन पदाधिकारी ने आज विभिन्न बालू घाटों में औचक निरीक्षण कर अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त 5 ट्रैक्टरों को किया जब्त

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.