आज दिनांक 10/06/2023 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड सभागार कुंडहित में प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री जयश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में की गई। बैठक का शुरुवात प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंडहित के निर्देश पर प्रखंड समन्वयक,SBM -G के मो0 रफिक हुसैन के द्वारा सभी उपस्थित सभी प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, सभी विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एबं पत्रकार को स्वागत किया गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मराण्डी द्वारा प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष को एबं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मनोरंजन सिंह को पौधा देकर स्वागत एबं सम्मानित किया गया। बैठक की समीक्षा प्रखंड विकास पदाधिकारी सर के द्वारा प्रत्येक विभागवार अद्यतन प्रगति एबं पिछला बैठक की कारवाई आदि पर समीक्षा कर समिति को जानकारी दिए। प्रत्येक संबंधित विभाग के पदाधिकारी या कर्मी से अद्यतन प्रगति का जानकारी लिया गया। समिति के सदस्यों ने अपना अपना प्रश्न पूछे तथा उसका विभागवार उत्तर दिया गया। प्रथम अंचल अधिकारी, श्री नित्यानंद प्रसाद सर से प्रारंभ किया गया। थाना प्रभारी, श्री पंकज कुमार सर भी बैठक में उपस्थित रहे एबं बहुत सारे जानकारी दिये।
प्रखंड 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, पूर्णिमा धर चटर्जी, मो0 सरफुद्दीन एबं अन्य के साथ साथ विभागीय पदाधिकारी, कर्मी गण एबं पत्रकार गण मौजूद रहे। BC Kdt.

