आज दिनांक 10/06/2023 को जिला जल एबं स्वच्छता मिशन जामताड़ा से आया हुआ माहवारी स्वच्छता रथ कुंडहित प्रखंड मुख्यालय से झामुमो प्रखंड प्रमुख जयश्वर मुर्मू एबं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मराण्डी के द्वारा संयुक्त रूप से हरा झंडा दिखाकर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। इस स्वच्छता माहवारी रथ द्वारा प्रचार प्रसार से ग्रामीण किशोरी, युवती एबं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी जानी है। ताकि इससे होने वाला विमारियों से बचा जा सके। अकसर किशोरी एबं युवतियाँ माहवारी से संबंधित स्वच्छता के प्रति जानकारी कम रहने से स्वास्थ्य में खराब होने का डर लगा रहता है। नेपकिन या पेड इधर उधर फेक देने से बातावरण में गंदगी होने का खतरा बना रहता है। इस लिए इस अभियान को “चुप्पी तोड़ो- स्वास्थ्य रहो” के रूप में दिनांक 05/06/23 से 12/06/23 मनाया जा रहा है।
माहवारी स्वच्छता रथ को रवाना करते समय आस पास मुखिया एबं जल सहिया के साथ साथ प्रखंड समन्वयक मो0 रफिक हुसैन मौजूद रहे।BC Kdt

