Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी सिंहभूम मोबाइल कनेक्टिविटी एवं सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिमी सिंहभूम मोबाइल कनेक्टिविटी एवं सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम मोबाइल कनेक्टिविटी एवं सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

    पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत मोबाइल कनेक्टिविटी एवं सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आगामी 3 महीनों के अंतर्गत जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में बीएसएनएल एवं एयरटेल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों द्वारा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड(यूएसओएफ), एडीएफ व अन्य विभागों के तहत लगाये जाने वाले मोबाइल टावर अधिष्ठापन से संबंधित जमीन एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति का समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि छह स्थानों पर वन विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र के अलावा सभी जगहों के लिए संलग्न विभागों से एनओसी निर्गत कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तकरीबन 250 मोबाइल टावर अधिष्ठापन हेतु प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बैठक में निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में उक्त के अलावे जिला अंतर्गत दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों पर भी चर्चा किया गया। जिस दौरान रोड कनेक्टिविटी से संबंधित नए प्लान कि कहां-कहां नई सड़क का निर्माण किया जाना है तथा सड़क निर्माण से संबंधित पुरानी योजनाएं जो क्रियाशील है, को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

    उक्त बैठक में अपर उपायुक्त श्री संतोष कुमार सिन्हा, उप समाहर्ता सामान्य शाखा श्री कुमार हर्ष, आरईओ चाईबासा/चक्रधरपुर व आरसीडी चाईबासा/मनोहरपुर के अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 धुर विवादित जमीन को लेकर नाबालिग लड़की सहित तीन महिला को लोहे की रॉड से की पिटाई।
    Next Article उपायुक्त ने बच्चों के मनोभाव को समझते हुए रूचिकर तरीके से पढ़ाने की विधा पर दिया जोर

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.