Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात दिवसीय समर कैम्प के अंतिम दिन प्रो. भवेश कुमार ने ‘मोटिवेशन एंड स्किल’ के अंतर्गत प्रतिभागियों को किया मोटिवेट
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    सात दिवसीय समर कैम्प के अंतिम दिन प्रो. भवेश कुमार ने ‘मोटिवेशन एंड स्किल’ के अंतर्गत प्रतिभागियों को किया मोटिवेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय समर कैम्प 2023 के अंतिम दिन आज 08.06.2023 को तीन सत्र आयोजित हुए। पहले सत्र में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रो. भवेश कुमार ने ‘मोटिवेशन एंड स्किल’ के अंतर्गत प्रतिभागियों को मोटीवेट करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करने की सीख दी। उन्होनें महापुरुषों के जीवनवृत्तों को साझा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी योग्यता में निरंतर वृध्दि करने की चेष्टा करते रहने की बात कही । उन्होंने कहा कि युवा का उल्टा शब्द वायु होता है अतः सभी को वायु के समान उर्जावान और प्रवाहयुक्त बने रहना चाहिए।

     

     

     

    दूसरे सत्र में महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. संगीता कुमारी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य अवश्य बनाये, अपना व्यक्तित्व बनाये और अपनी स्वतंत्र पहचान बनाये।

     

     

     

    समर कैम्प के तीसरे सत्र में समर कैम्प का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य , गीत, संगीत इत्यादि प्रस्तुत किया और समर कैम्प के बारे में अपने अनुभव व्यक्त किये। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. सुभाषचंद्र दास ने अपने संबोधन में समर कैम्प के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। समर कैम्प प्रभारी ने प्रो. हरेन्द्र पंडित सभी का धन्यवाद दिया और सात दिवसीय समर कैम्प के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर तीन की छात्रा विनीता कुमारी ने किया। इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधि हेमंत पाठक ने भी समर कैम्प के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

     

     

     

    समापन समारोह में प्रो इंचार्ज सुभाषचंद्र दास के साथ, डॉ. अनिलचंद्र पाठक,डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रो. कंचन गिरि, प्रो. नूतन कुमारी, प्रो. शाहिना नाज़, प्रो. सुदेष्णा बनर्जी, डॉ. मोनीदीपा दास, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, प्रो. हरेन्द्र पंडित, डॉ. वाज़दा तबस्सुम, प्रो. मल्लिका हिज़ाब, डॉ. मीतू आहूजा, डॉ. संजू, प्रो. श्वेता कुमारी, तथा अन्य शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की बड़ी सफलता: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल टेस्ट, कर सकता है परमाणु हमला
    Next Article आनंद मार्ग ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के अमर आत्मा की शांति के लिए A+एवं AB+ ग्रुप का 2 घंटे का ब्लड डोनेशन कैंप में 10 यूनिट रक्तदान एवं निशुल्क पेड़ पौधा वितरण किया

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.