Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की बड़ी सफलता: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल टेस्ट, कर सकता है परमाणु हमला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत की बड़ी सफलता: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल टेस्ट, कर सकता है परमाणु हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    भारत की बड़ी सफलता: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल टेस्ट, कर सकता है परमाणु हमला
    नई दिल्ली. डीआरडीओ ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल टेस्ट किया है. यह नए जनरेशन का मिसाइल है. अग्नि मिसाइल पहले से सेना के पास है. बुधवार शाम करीब 7.30 बजे मिसाइल को ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से टेस्ट किया गया.

    डीआरडीओ ने जानकारी दी है कि टेस्ट के दौरान मिसाइल ने सभी उद्देश्यों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया. इससे पहले अग्नि प्राइम का तीन बार सफल टेस्ट हुआ है. पहली बार यूजर (स्ट्रेटेजिक कमांड फोर्स) द्वारा रात में इस मिसाइल को टेस्ट किया गया. दरअसल, स्ट्रेटेजिक कमांड फोर्स भारतीय सेना का हिस्सा है. भारत के परमाणु हथियारों का कंट्रोल स्ट्रेटेजिक कमांड फोर्स के पास है. अग्नि प्राइम परमाणु हमला कर सकता है. इसलिए इसका कंट्रोल भी स्ट्रेटेजिक कमांड फोर्स के हाथ में है.टेस्ट के दौरान मिसाइल की सटीकता, रेंज, स्पीड और अन्य खासियत की जांच की गई. मिसाइल के पूरे फ्लाइट पर नजर रखने के लिए दो डाउनरेंज जहाजों, रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे इंस्ट्रूमेंटेशन तैनात किए गए थे.

     

     

     

    अग्नि प्राइम मिसाइल की खास बातें

    अग्नि प्राइम मिसाइल का इस्तेमाल परमाणु हमला के साथ है गैर परमाणु हमला करने में भी हो सकता है. इसका रेंज 1000-2000 किलोमीटर है. इतने रेंज के साथ यह मिसाइल पाकिस्तान के सभी महत्वपूर्ण सामरिक ठिकानों पर हमला कर सकता है. अग्नि प्राइम अग्नि सीरीज की दूसरी मिसाइलों से हल्का और छोटा है. इसका वजन अग्नि तीन की तुलना में आधा है. इसका वजन 11 टन है.

     

     

     

    अग्नि प्राइम को फायर करने के लिए किया जा सकता है तेजी से तैयार

    अग्नि प्राइम में नया कम्पोजिट प्रोपल्शन सिस्टम लगा है. इसमें नई पीढ़ी के गाइडेंस और कंट्रोल मैकेनिज्म लगाए गए हैं. इससे मिसाइल की सटीकता अच्छी हुई है. अग्नि प्राइम को कैनिस्टर में रखने की व्यवस्था की गई है. इसके चलते इसे तेजी से मोर्चे पर तैनात करना और फायर करने के लिए तैयार करना संभव हो गया है. इस मिसाइल को रेल या रोड से लॉन्च किया जा सकता है. ट्रक पर लोड होने की क्षमता से इस मिसाइल को तेजी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. अग्नि प्राइम में दो स्टेज वाला रॉकेट इंजन है. इसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल होता है. ठोस ईंधन वाले मिसाइल को तरल ईंधन वाले मिसाइल की तुलना में जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलव जिहाद की शिकार मॉडल ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान
    Next Article सात दिवसीय समर कैम्प के अंतिम दिन प्रो. भवेश कुमार ने ‘मोटिवेशन एंड स्किल’ के अंतर्गत प्रतिभागियों को किया मोटिवेट

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.